आज का राशिफल : 19 सितम्बर 2011

मेष:- अचानक ही कुछ ऐसी मजबूरी आपके सामने आ सकती है जिसके लिए भारी खर्च करना पड़ेगा। लेकिन यह सोचकर संतोष कर सकते हैं कि कमाया हुआ धन आखिर किसी अच्छे काम में लगा दिया। कुछ यात्राएं करने का भी मौका मिलेगा। कुछ निश्चय और संकल्प भी सांयकाल तक पूरे हो सकते हैं।

वृष:- कला-साहित्य और तकनीकी व्यवसाय से जुड़े हुए महानुभावों को व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। तेज रफ्तार में लापरवाही से यात्रा का आनंद कम हो सकता है। अत: वाहन से सावधान रहें। किसी सरकारी या ऑफिशियल अड़चन के कारण आपकी पदोन्नति या प्रमोशन रुक सकती है। लालफीताशाही और सरकारी कामकाज में देरी से आपके कई महत्वपूर्ण मामले लंबित पड़े थे। आज के दिन कुछ ऐसी हलचल हो सकती है कि आपके सभी अटके हुए कार्य एकाएक बनते हुए नजर आएं।

मिथुन:- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजनाएं बनेंगी। व्यापार व्यवाय में बाधा आएगी। शुभ कार्य की चिन्ता होगी। इस वक्त आपकी ग्रह दशा आपके हर काम में यथा संभव मददगार साबित हो रही है। लगातार मिलने वाली सफलता से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आपके संपर्क सूत्र और शुभचिंतक आपके लिए नए व्यापार या कारोबार के द्वार खोल सकते हैं। हो सकता है आप कुछ दिनों तक काफी व्यस्त रहें।

कर्क:- किसी सूचना से विचलित होंगे। परिवार की महिला से उलझनें बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में सहयोग की स्थिति रहेगी। अपने कामकाज और व्यापार को सुधारने के लिए आप कुछ नई पहल शुरू करें। यदि आप किसी काम को करने में तत्पर रहेंगे तो दूसरे भी आपका अनुशरण कर सकते हैं। यदि परिणाम अनुकूल हो जाते हैं तो इसका श्रेय आपको ही मिलेगा। आपकी सलाह और नेतृत्व करने की क्षमता सभी के लिए एक आदर्श बन सकती है।

सिंह:- कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी कार्य की सफलता से आश्वस्त रहेंगे। मनोबल बढ़ेगा। किसी व्यक्तिगत या कार्य क्षेत्र से संबंधित संवेदनशील मामले को हल करने में आज आपकी हार्दिक इच्छा रहेगी। आपको दूसरों की बातों पर भी ध्यान देना होगा और जो लोग आपको कुछ नई तरकीब और रास्ता बता रहे हैं उनके लिए भी मार्ग तय करना होगा जहां तक आर्थिक प्रबंधन का सवाल है अभी ऐसी कोई भारी जिम्मेदारी आपके ऊपर नहीं आ रही है।

कन्या:- अर्थ लाभ भी संभव है अपनी पिछली लेनदारी वसूल कर सकते हैं। किसी दूर के साथी से लाभ होगा। यदि आप अपनी समस्याओं पर लोगों की राय मांगते हैं तो सभी लोग आपके सामने अपनी प्रतिक्रिया खुशी से जाहिर करेंगे। नौकरी और घरेलू योजनाएं सफलता की ओर बढ़ सकती हैं। हो सकता है आज अपराह्न में कुछ जरूरी सामान या खरीदारी करने का मूड भी बन जाए। घर से बाहर निकलना लाभप्रद रहेगा।

तुला:- संतान के विषय में चिंतित हो सकते हैं। पेट और सांस से जुड़ी बीमारी से परेशान रहेंगे। आप अपने रोजमर्रा के काम से बोर हो गए हैं। कुछ बदलाव लाने के लिए नई योजना बनानी होगी। हो सकता है कोई अनोखी सलाह या विचार आपके मन को हिट कर जाए। यदि यात्रा करनी है तो मनोरंजन के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो आपके लिए परिचित हो। अज्ञात स्थल में जाने से रिस्क हो सकता है।

वृश्चिक:- शरीर अस्वस्थ हो सकता है। सुख का अभाव रहेगा। मित्रों से अलगाव अनुभव करेंगे। सफलता संदिग्ध रहेगी। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने के लिए आजकल आप काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। यह सब एक जरूरी कदम है जिसको उठाने से आपके सभी परिजन और मित्रगण आपके प्रति संवदेशील हो सकते हैं। हो सकता है जितनी मजबूरी आप जाहिर कर रहे हैं उसके चलते एकाएक ही कोई चमत्कारी हल निकल आए।

धनु:- दांपत्य जीवन में सहायोग और प्रसन्नता के अलावा महिला वर्ग से लाभान्वित होंगे। कार्य में प्रगति और संबंधित यात्रा होगी। यदि आप युवा और रोमांटिक विचारों के हैं तो आपको जल्द ही कोई रंगीन मिजाज साथी मिलने वाला है। आपको अपने विषय में कोई भी बात छुपाकर कहने की जरूरत नहीं है। आपका व्यक्तित्व और आचरण देखकर दूसरा आपकी ओर और भी ज्यादा आकर्षित हो सकता है। प्रेम-संबंध बनाने में कुछ खोना भी पड़ता है।

मकर:- बढ़ते कार्य भार से सहयोग की कमी रहेगी। दांपत्य संबंधों में अलगाव और मित्रों द्वारा आलोचना होगी। आज के दौर में जिन लोगों की आप उपेक्षा कर रहे हैं वही समय पर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जिनकी दोस्ती आपने अभी तक बिना किसी खटके के निभाई है और आपने समय समय पर अपने सभी मतलब उनसे निकाले हैं अब उनका साथ छोड़ना आपके हित में नहीं होगा। आंख बन्द कर चलने से ठोकर लग सकती है।

कुंभ:- कार्य के संबंध में वरिष्ठों से रूकावटें आएंगी। व्यय बढ़ेगा। इस समय आपकी ग्रहदशा कुछ प्रतिकूल चल रही है। मित्र और रिश्तेदार आपके ऊपर हावी हो रहे हैं। किसी ज्ञात या अज्ञात कारण से आपके ऊपर बढते व्यय का बोझ भी आने वाला है। इस सब के लिए आपको सन्तोष और धैर्यपूर्वक परिस्थितियों से जूझना होगा। अपनी सूझबूझ और चालाकी से आप इन सब मामलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मीन:- परिवार में अशांति ओर दुख-सुख में कमी होगी। लेन-देन और खरीदारी में ठगे जाएंगे। परिजन और सहयोगियों के आश्वासन महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। किसी अनजाने व्यक्ति का परिचय आज आपके लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकता है। ऐसे व्यक्ति का आपके ऊपर जो रचनात्मक प्रभाव पड़ा है वह आपकी नौकरी या कारोबार में एक वरदान साबित होगा। इन सबको अपनाने से न केवल आपको आर्थिक फायदे मिलेंगे बल्कि आपके कार्यक्रम भी ज्यादा सार्थक हो सकते हैं।

Posted by राजबीर सिंह at 10:43 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh