चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 के क्वालीफायर मुकाबले आज से

चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के क्वालीफायर मुकाबले आज से खेले जाएंगे.

क्वालीफायर के पूल-ए में श्रीलंका की घरेलू टीम रुहुना राइनोज की भिड़ंत पिछले बार की उप विजेता वेस्टइंडीज की त्रिनिदाद एंड टोबैगो की टीम से होगी.
यह मुकाबला आज हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा.

इसी दिन पूल-बी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना न्यूजीलैंड की घरेलू टीम ऑकलैंड से होगा.

इस प्रतियोगिता में सात टीमों को मुख्य चरण में सीधा प्रवेश मिल गया है. जिनमें पिछले वर्ष की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स, मुम्बई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दक्षिण अफ्रीका की केप कोब्राज, पिछले वर्ष की चैम्पियन आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स ब्लूज, साउथ आस्ट्रेलियन रेडबैक्स और वॉरियर्स की टीमें शामिल हैं.

छह टीमों को क्वालीफायर के दौरे से गुजरना होगा. जिनमें राइनोज, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, ऑकलैंड, कोलकाता नाइट राइडर्स, लीसेस्टरशायर और समरसेट की टीमें शामिल है.

क्वालीफायर में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाली टीमें मुख्य चरण में प्रवेश करेंगी. एक टीम को दो मैच खेलने को मिलेंगे. इसके अलावा मुख्य चरण में 10 टीमें खेलेंगी.

इस प्रतियोगिता के मुख्य चरण के मुकाबले 23 सितम्बर से खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वॉरियर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी.

क्रिकेट चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 कार्यक्रम

क्रिकेट चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 कार्यक्रम इस प्रकार है.यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से क्वालीफायर मुकाबलों से शुरू होगी.

क्वालीफायर:- स्थल, हैदराबाद- तीन टीमें मुख्य दौर में पहुंचेगी.

पूल ‘ए’:- कोलकाता नाइटराइडर्स (भारत), समरसेट (इंग्लैंड), आकलैंड एसेज (न्यूजीलैंड).

पूल ‘बी’:- त्रिनिदाद एवं टोबैगो (वेस्टइंडीज), लिसेस्टरशर (इंग्लैंड), रूहुनु (श्रीलंका)?

19 सितंबर:- त्रिनिदाद एवं टोबैगो (टी एंड टी) बनाम रूहुनु (शाम चार बजे), केकेआर बनाम आकलैंड एसेज (रात आठ बजे).

20 सितंबर:- टी एंड टी बनाम लिसेस्टरशर (शाम चार बजे), समरसेट बनाम आकलैंड (रात आठ बजे).

21 सितंबर:- लिसेस्टरशर बनाम रूहुनु (शाम चार बजे), केकेआर बनाम समरसेट (रात आठ बजे).

मुख्य टूर्नामेंट:- स्थल- बेंगलूर, कोलकाता, चेन्नई

ग्रुप ए:- चेन्नई सुपरकिंग्स (भारत), केप कोबराज (दक्षिण अफ्रीका), एनएसडब्ल्यू ब्लूज (आस्ट्रेलिया), मुंबई इंडियंस (भारत), क्वालीफायर दो (पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली).

ग्रुप बी:- रायल चैलेंजर्स बेंगलूर (भारत), वारियर्स (दक्षिण अफ्रीका), साउथ आस्ट्रेलियन रेडबैक्स (आस्ट्रेलिया), क्वालीफायर एक (पूल ए में शीर्ष पर रहने वाली), क्वालीफायर तीन (क्वालीफायर में तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम).

23 सितंबर:- रायल चैलेंजर्स बनाम वारियार्स, बेंगलूर (रात आठ बजे).

24 सितंबर:- कोबराज बनाम ब्लूज, चेन्नई (शाम चार बजे), सुपर किंग्स बनाम मुंबई, चेन्नई (रात आठ बजे).

25 सितंबर:- वारियर्स बनाम रेडबैक्स, कोलकाता (शाम चार बजे), क्वालीफायर एक बनाम क्वालीफायर तीन, कोलकाता (रात आठ बजे).

26 सितंबर:- मुंबई बनाम क्वालीफायर दो, बेंगलूर (रात आठ बजे).

27 सितंबर:- क्वालीफायर एक बनाम रेडबैक्स, कोलकाता (रात आठ बजे).

28 सितंबर:- ब्लूज बनाम क्वालीफायर दो, चेन्नई (शाम चार बजे), सुपरकिंग्स बनाम कोबराज, चेन्नई (रात आठ बजे).

29 सितंबर:- क्वालीफायर एक बनाम रायल चैलेंजर्स, कोलकाता (रात आठ बजे).

30 सितंबर:- मुंबई बनाम कोबराज, बेंगलूर (रात आठ बजे).

एक अक्तूबर:- रेडबैक्स बनाम क्वालीफायर तीन, बेंगलूर (शाम चार बजे), क्वालीफायर एक बनाम वारियर्स, बेंगलूर (रात आठ बजे).

दो अक्तूबर:- मुंबई बनाम ब्लूज, चेन्नई (शाम चार बजे), सुपरकिंग्स बनाम ब्लूज, चेन्नई (रात आठ बजे).

तीन अक्तूबर:- रायल चैलेंजर्स बनाम क्वालीफायर तीन, बेंगलूर (रात आठ बजे).

चार अक्तूबर:- कोबराज बनाम क्वालीफायर दो, चेन्नई (शाम चार बजे), सुपरकिंग्स बनाम ब्लूज, चेन्नई (रात आठ बजे).

पांच अक्तूबर:- वारियर्स बनाम क्वालीफायर तीन, बेंगलूर (शाम चार बजे), रायल चैलेंजर्स बनाम रेडबैक्स, बेंगलूर (रात आठ बजे).

सात अक्तूबर:- पहला सेमीफाइनल (ग्रुप बी की पहली बनाम गुप ए की दूसरी टीम), बेंगलूर (रात आठ बजे)

आठ अक्तूबर:- दूसरा सेमीफाइनल (ग्रुप ए की पहली बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम), चेन्नई (रात आठ बजे).

नौ अक्तूबर:- फाइनल, चेन्नई (रात आठ बजे).

Posted by राजबीर सिंह at 10:47 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh