आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2011


मेष : ग्रहों के द्वारा ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आपको इस समय हर काम को सोच समझकर और धीरे - धीरे आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप जल्दीबाजी और तेजी से किसी काम को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है बात बिगड़ जाए। धीरे - धीरे काम करने में जो आनन्द है वह स्थायी और फायदेमंद होगा। अगर चाहें तो कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों को उपहार या पार्टी देकर भी प्रसन्न कर सकते हैं।

वृष : प्रभावशाली लोगों की सहायता से समस्याओं का निर्णय होगा। नए पुराने सम्पर्क काम आएंगे । निकट की यात्रा होगी। आज के दिन अपने कामकाम में आपकी मजबूत स्थिति और तरक्की के लिए कुछ लोग आपको अपनी ओर खींचने की चेष्टा कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को गम्भीरता से लें तो कहीं ओर जगह जाने या भटकने की जरूरत नहीं है। आप जहां भी स्थिर रूप से काम करेंगे वही जगह आपको फायदेमंद साबित हो जाएगी। लोभ - लालच की सीमा नहीं है लेकिन संकट बढ़ जाता है।

मिथुन : आज आप अपने अन्दर कुछ ताजगी और हल्कापन महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहा मानसिक तनाव अब खुदबखुद गायब हो रहा है। अपनी मुश्किलों को नजरअन्दाज करके और अपने साथ घट रहे बुरे वक्त के दौर को भूल कर दोपहर बाद कुछ मन बहलाव करने की इच्छा भी जाग सकती है। शाम का समय आपके लिए काफी आनन्ददायक रहेगा। घर पर या कहीं बाहर दावत होगी। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

कर्क : अब आप अपने आपको भाग्यशाली कहने में अधिक इन्तजार नहीं कर पाएंगे क्योंकि जल्दी ही भाग्य आपके ऊपर मेहरबान होने वाला है। यदि आप किसी पुराने काम धंधे को बन्द करके नया काम खोलना चाह रहे हैं तो आपको अपनी पुरानी सम्पत्ति बेचने में भी अच्छा लाभ हो सकता है। इस समय परिस्थितियां आपको अपनी गिरफत में लिए हुए हैं परन्तु यह भी ध्यान रखें कि कोई भी कुविचार या व्यर्थ का आडम्बर आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

सिंह : कोई अच्छा काम आपको सौंप दिया जाएगा। आज के दिन आपको ऐसा लगेगा कि जैसे बुरा वक्त अब टल गया है। बिगड़े हुए काम में सुधार आने लग जाएगा। अपने ही लोगों के बीच में जो हालत आपको झेलनी पड़ रही है, उसके लिए भी आप अब अधिक शर्मसार नहीं हो सकते। जो कुछ भी आपने दूसरों के लिए किया है अब वही अच्छा कार्य आपकी तरफ लौटकर आ रहा है। यह सब ग्रहों का ही फेरबदल है और आप भी इसमें फंस सकते हैं और निकल सकते हैं।

कन्या : अपनी परिसम्पत्ति को संभालकर रखें कहीं हानि न हो जाए। अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में आज आपको अपनी बेहतर स्थिति और पहचान बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सिर्फ बात करने से या ऊंची - ऊंची डींगे हांकने से कोई बड़ा आदमी नहीं बन जाता है। बड़ा बनने के लिए कुछ न कुछ ठोस कार्य करके दिखाना पड़ता है। आपने आपको दूसरों की नजर में उठाने के लिए आपको इस वक्त कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तभी सब कुछ मन मुताबिक हो सकता है।

तुला : शुभ समाचारों का प्रवाह बढ़ेगा और किसी विशिष्ट जन की प्रतीक्षा भी खत्म हो जाएगी। जिन घरेलू समस्याओं से आप जूझ रहे हैं उनको हल करने के लिए आपको कुछ सामाजिक सम्पर्क और लोगों से बातचीत करनी होगी। यह काम कुछ ऐसे हैं जो धन या हैसियत के बावजूद बिना दूसरों की मदद के हल नहीं हो सकते हैं। मंगल कार्य या शुभकार्य की योजना बन सकती है। कुछ लचीलापन आपको अपने व्यवहार में लाना चाहिए। साथ ही लोगों के बीच उठना बैठना भी जरूरी है।

वृश्चिक : किसी से बहस ना करने से लाभ होगा। आज के दिन आपको अपने सामाजिक दायरे में उठने बैठने से विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। दोस्तों के प्रभावक्षेत्र में रहकर किसी संस्था या क्लब की सदस्यता लेना आपके लिए हितकर होगा। अगर आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर रहे हैं तो उसके लिए भी चिकित्सा उपचार केन्द्र में जाकर दवा करनी होगी। फिलहाल यात्रा आदि के योग स्थगित रखें।

धनु : व्यापार, व्यवसाय अथवा आजीविका के मामले में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती है। इस समय आपके गिरते स्वास्थ्य पर सबकी नजर गई हुई है। यह कुछ ऐसा मामला भी हो सकता है जिसमें आप स्वयं लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह जल्दी उठकर सैर सपाटा या प्रकृति का आनन्द लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका तनमन स्वस्थ रहेगा तो जीवन भी उमंग से भरा रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें। दोस्त की कोई परेशानी हल करने में सहायक हों। आपकी चिन्ताएं स्वत : ही खत्म हो जाएंगी।

मकर : सुखद घटना का इन्तजार रहेगा और व्यग्रता भी खत्म होगी। सत्कार्यो में अभिरूचि रहेगी। अपने कामकाज को संवारने में आप आज के दिन कर्म से ज्यादा भाग्य पर भरोसा रख सकते हैं। किसी के कहने पर पूजा - पाठ, तंत्र - मंत्र या झाड़ - फूंक का सहारा भी ले सकते हैं लेकिन यह सब एक अस्थायी उपचार है। वास्तविकता यह है कि आपके कामकाज के तौरतरीके और लोगों के साथ पेश आने वाली व्यवहार कुशलता बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपने आचरण को सही रखें।

कुंभ : बुद्धि और विवेक को धैर्यपूर्वक इस्तेमाल करें, समाधान निकल आएगा। चंचलता का त्याग करें, निश्चय ही कार्य सिद्ध होगा। इस वक्त आपको समय के साथ स्वयं को भी बदलने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप इन बातों पर गम्भीरता से ध्यान देगें तो अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपकी नई सोच और लोगों के साथ किया जाने वाला जनसम्पर्क आपमें बदलाव लाने की पहली सीढ़ी बन सकती है। दूसरों के मामलों को सुलझाने की बजाये आप अपनी समस्याओं पर अधिक गौर करें। यदि अपने काम से काम रखें तो सफलता मिल सकती है।

मीन : समृद्धि भी बढ़ेगी और किसी खास काम की व्यवस्था और अंतजाम की चिंता ही रहेगी। आज आप किसी प्रकार के अग्रीमेंट या समझौते के कागज पत्रों में हस्ताक्षर या सरकारी रजिस्ट्री करने के लिए आतुर रहेंगे। यदि किसी की जमानत दे रहे हों तो उसमें सावधानी रखना जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता न करें जिसको आप पूरी तरह जानते न हों। पढ़ने-लिखने और ज्ञान अर्जित करने के लिए दोपहर के बाद किसी पुस्तकालय या सभा समारोह में जाने की बात पक्की हो सकती है।

Posted by राजबीर सिंह at 7:34 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh