आज का राशिफल : 23 सितम्बर 2011

मेष:- किसी प्रकार का आर्थिक संकोच बढ़ सकता है। मानसिक अशांति से तनाव बना रहेगा। आज के दिन आपको अपने रोजगार और कारोबारी क्षेत्र से जुड़े हुए कार्य के लिए घर से बाहर निकलना होगा। कुछ लोगों को सरकारी मामलों को निपटाने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नौकरी या आजीविका से जुड़े हैं, तो अधिकारी वर्ग आपके कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। कोई नई तरक्की का प्रस्ताव या स्थानांतरण की समीक्षा भी आपके हक में हो सकती है।

वृष:- कार्यसिद्धि का प्रसंग है। अत: प्रयास व्यर्थ ना जाएं। आज दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसी गोष्ठी मीटिंग या विचार-विमर्श के दौरान आपकी सलाह कार्यक्षेत्र में बहुमूल्य हो सकती है। किसी नई जिम्मेदारी या उत्तरदायित्व का निर्वाह करने के लिए भी आपसे कहा जा सकता है। इन सब बातों का अच्छा असर यही होगा कि आप औरों से बहुत आगे निकल जाएंगे।

मिथुन:- शुभ समाचार और मित्र मिलन का अवसर आएगा। आथिर्क संतुलन भी बिगड़ सकता है। कामकाज के उत्साहपूर्ण परिणाम होंगे। अपनी मान -मर्यादा और सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कोई गुप्त चिंता आपको आज परेशान करेगी। शत्रुओं के षडयंत्र विफल करने के लिए आप साम दाम दंड भेद का सहारा ले सकते हैं। यदि आप समय रहते इन मामलों को अपने तरीके से हल नहीं करेंगे, तो आगे चलकर भी आपको खेद और खिन्नता झेलनी पड़ेगी ।

कर्क:- दूसरों की सलाह पर अमल करने से विचार किए हुए कार्य रुक सकते हैं। अनेक प्रकार की योजनाओं पर एक साथ विचार करना ठीक नहीं। आज के दिन आपको दूसरों के लिए कुछ कर दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आप अपने वायदे को पूरा करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी अनुकूल समय है। आपकी पहुंच और प्रतिष्ठा किसी व्यक्ति के लिए राम बाण औषधि साबित हो सकती है। यही विचार आपको अपने लिए कुछ स्थायी साख और प्रसिद्धि देने में सहायक होगा।

सिंह:- किसी विशेष उपलक्ष्य का आयोजन होगा और मित्रों से उपहार भी मिलेंगे। कुछ बौद्धिक भ्रम स्वत: ही नष्ट होंगे। अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। किसी नए चिकित्सा स्थल की भी खोजबीन आप कर सकते हैं। यदि आपकी समस्या ज्यादा गम्भीर है, तो दोपहर बाद आप इस मामले में दौड़-धूप करने में पीछे नहीं रहेंगे। समय पर किया गया इलाज ही रोग की जड़ मिटाता है।

कन्या:- आरोग्य और तत्परता से पराक्रमों की वृद्धि होगी और लाभ मार्ग भी प्रशस्त होगा। सुख साधनों में वृद्धि करने के प्रयास सार्थक होंगे। आप सिर्फ बातों से ही दूसरों को खुश करने की तरकीब अपनाते हैं। आज के दिन यदि आप बातूनी और बड़बोले होकर काम करेंगे, तो आपके सहयोगी या वरिष्ठ अधिकारी की प्रताड़ना आपको झेलनी पड़ेगी। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहेंगे, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है।

तुला:- निकट या दूर की यात्रा के प्रसंग आएंगे। व्यर्थ की बहसबाजी से हानि होगी। तनाव भी पैदा हो सकता है। कभी-कभी आय से व्यय बढ़ जाने से आपका मानसिक संतुलन भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही समय आज के दिन भी आपको बेचैन रखेगा। कार्यक्षेत्र में धीमी प्रगति के कारण आपका हौसला टूट सकता है। जहां से भी आप राहत की उम्मीद रखेंगे। वहीं, से नकारात्मक जवाब मिलने से और भी चिंताएं आपको घेर सकती है।

वृश्चिक:- अल्प परिश्रम से ही महान कार्य की सिद्धि होगी। दूसरों को आरोपित करना उचित नहीं होगा। किसी विश्वसनीय दोस्त मित्र या प्रेमी के व्यवहार से आज आपको कुछ खिन्नता हो सकती है। आपको ऐसा लगेगा कि अब आपकी उपेक्षा होने लगी है। हो सकता है आपने उसके मिजाज पर पूरी तरह गौर न किया हो या फिर उसकी कोई उल्टी-सीधी बात का गलत मतलब भी लगा लिया हो। अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए आप सांयकाल तक संपर्क कर सकते हैं।

धनु:- आत्मविश्वास से कार्य व्यस्तता होगी और निर्धारित समय पर लाभ भी होगा। उतावली से बचें। लोगों की नजर में आप अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आंख बंद करके खर्च करते हैं। कुछ ऐसे ही प्रतिष्ठा का सवाल और पैसे की देनदारी आज आपको आ सकती है। यदि आप संकोच या हाथ को सिकोड़कर काम करेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा कि लोग आपकी वाहवाही नहीं कर रहे हैं। लेकिन झूठी वाहवाही के लिए अपनी जेब खाली करना बुद्धिमानी नहीं होगी।

मकर:- परेशानियां समाप्त होंगी और आश्वासन भी प्रबल होंगे। निकट दूर की यात्राओं के प्रसंग बनेंगे और गोष्ठियां होंगी। आपके निजी और व्यापारिक या व्यवसायिक संबंधों के विस्तार के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। यदि आपको अपने पार्टनर या सहयोगियों पर पूरा भरोसा हो तो आप अपना काम उनके हवाले करके निश्चिंत हो सकते हैं। हो सकता है आपकी दौड़भाग का कोई अच्छा नतीजा शाम तक निकल ही आए।

कुंभ:- किसी अनावश्यक प्रपंच से व्यय भार बढ़ सकता है। उत्तरोत्तर लाभकारी समय है। प्रयास जारी रखें। आज के दिन आपको सभी प्रकार के छिटपुट कार्य को निपटाने में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि आप दिनभर इन सब अटके हुए मामलों को निपटाने में तल्लीन रहेंगे, तो सांयकाल के समय आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण और स्फूर्तिदायक रहेगी। आपको यही लगेगा कि आज आपने अपना समय व्यर्थ में नष्ट नहीं किया।

मीन:- कुछ संयम संतुलन रखना ही अभीष्ट होगा अन्यथा स्वास्थ्य चिन्ता रहेगी। कुछ वाणिज्य व्यवसाय के प्रसंग बनेंगे। आज किसी कारण से आपके मन में बहुत अशांति रहेगी। इसका कारण आर्थिक न होकर किसी प्रियजन या प्रेमी के व्यवहार से भी हो सकता है। आपके अंदर यदि कोई मानसिक या शारीरिक कमजोरी का मामला बढ़ रहा है, तो उसको दूर करने के लिए किसी डॉक्टर से सलाह लें।

Posted by राजबीर सिंह at 5:06 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh