आज का राशिफल : 26 सितम्बर 2011


मेष :- कुछ संयम संतुलन रखना ही अभीष्ट होगा अन्यथा स्वास्थ्य चिंता रहेगी कामकाज में बेहतरीन उपलब्धि के बावजूद आज के दिन आपको कुछ पारिवारिक और घरेलू विवाद के चलते मानसिक परेशानी और काम करने में बाधा का शिकार होना पड़ सकता है। हो सकता है आपको कुछ जरूरी काम निपटाने में अपने निकट सहयोगियों का विरोध सहन करना पड़े स्वास्थ्य की परेशानी और कारोबार के गिरावट के आसार इसी वजह से हो सकते हैं। घर परिवार की अशांति अभी कुछ दिन कायम रहेगी।

वृष :- कुछ लेन देन के झंझट पैदा होंगे। किसी कारण मनस्ताप बढ़ेगा। जिस काम को आज आप करने जा रहे हैं वह बहुत ही सहज और सरल तरीके से सम्पन्न हो जाएगा। अपने निजी सम्बन्धों में आप जिन बातों को लेकर अड़े रहते हैं उनको भी आपने नजरअन्दाज करना होगा। हो सकता है आगे चलकर जो परिस्थितियां बनें उन सबके बीच में आपके द्वारा आज का निर्णय बहुत ही अहम साबित हो। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किये जाने वाले पराक्रम से हमेशा ही अभिभूत रहते हैं।

मिथुन :- व्यवधान भी हटेंगे और कार्यसिद्धि भी होगी। आज के दिन आपको ऐसे महत्वपूर्ण और जरूरी काम करने में सफलता मिलेगी जिनकी मांग बहुत दिनों से की जा रही है। पराक्रम वृद्धि के साथ साथ किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और अधिकारी वर्ग की कृपा भी आपके लिए वरदान सिद्ध होगी। अगर आप चाहें तो छोटी मोटी यात्रा से भी लाभ उठा सकते हैं अन्य बातों के अलावा आपको अपने प्रेमी जन और परिजनों का भी ध्यान रखना होगा।

कर्क :- उन्नति के कार्यो में विरोधी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं किसी अज्ञात आशंका के चलते आज आप पूरे दिन द्विविधा और परेशानी के माहौल में रहेंगे। यह समस्या किसी लेन देन या जमीन जायदाद से जुडी हुई भी हो सकती है। अगर आप व्यापार में प्रतिस्पर्धा करते हैं तो विरोधियों और शत्रुओं की रणनीति भी कहीं पर उजागर होगी। मानसिक व्यग्रता के कारण फिलहाल कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं हो पाएगा। कारोबार में मामूली लाभ होगा।

सिंह :- किसी अभिन्न मित्र के आगमन की सूचना मिलेगी। अपने परिजनों और नजदीकी लोगों के कारण आज आपको कुछ मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है आपको कोई अभिन्न मित्र या दोस्त किसी गहरे संकट में घिर गया हो। उसकी कुशलता और सलामती के लिए आपको सारे काम छोड़कर आगे आना पड़ेगा। और जो भी कानूनी दांव पेच या आर्थिक मदद है उसको उपलब्ध करानी होगी कामकाज में स्थिति यथावत रहेगी। हल्का फुल्का धन लाभ हो सकता है।

कन्या :- नौकरी अथवा आजीविका में बदली होगी। आज के दिन आपको अपने मान सम्मान में हो रही वृद्धि का सुख मिलेगा किसी महत्वपूर्ण संगठन या संस्था के द्वारा भी आप सम्मानित हो सकते हैं मित्रता और प्रेम प्रकरण के मामले में अगर कुछ प्रयास करेंगे तो मामला आगे बढ़ सकता है जो जातक रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए भी सांयकाल तक कोई खुशखबरी सकती है परिवार में इसके कारण उत्साह और आनन्द व्याप्त होगा।

तुला :- कानूनी अथवा वैधानिक कार्यों को निबटाने की उतावली से बचें। कारोबार और व्यापार से जुड़े हुए महानुभाव आज के दिन अपनी कार्यसफलता पर गर्व महसूस करेंगे। अगर वे किसी लम्बी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें फिलहाल रुकावट सकती है। किसी नये सम्बन्धी या साझेदार द्वारा धन लाभ के नये स्रोत पैदा किए जा सकते हैं। अपना लेखा जोखा और कागज पत्र संभाल कर रखें। कोई अड़चन इसके कारण पैदा हो सकती है।

वृश्चिक :- दाम्पत्य सुख में विशेष वृद्धि होगी। पराक्रम पुरुषार्थ से ही आनन्द आएगा। किसी संस्थागत या सरकारी कार्य से जुड़े मामले पर आज आपको काफी मेहनत और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ऐसे समाचार भी आपको मिलेंगे कि आपके विरोधी आपके लिए कोई नया संकट खड़ा कर रहे हैं। इन सब मामलों से निपटने के लिए आपको चरणबद्ध तरीके से काम करना होगा। आगे ऐसा समय भी सकता है कि अचानक ही सबकुछ आपके फेवर में हो गया है

धनु :- लेन देन के मामले और संतान के कारण चिंता होगी। जिन बातों से आपको बचना चाहिए उन्हीं मामलों में आप लापरवाही कर रहे हैं। इनसे आपके स्वास्थ्य की परेशानी कुछ ज्यादा बढ़ती जा रही है। अपने परिजनों और कार्यकर्ताओं के बल पर जो काम आप पूरे करने जा रहे हैं वे भी आज के दिन अधूरे ही रह जाएंगे। घर में किसी मशीनरी या आवश्यक वस्तु के रख रखाव के लिए भी आपको समय निकालना है। घरेलू जीवन की बाधायें ज्यादा चिंतित करेंगी।

मकर :- भौतिक सुख में कमी आएगी और किसी कारण निकटस्थ जनों से तनाव बढ़ सकता है। आज पूरा दिन ही आप किसी मनहूस व्यक्ति के साये से परेशानी के मूड में नजर आएंगे। यदि आप अन्धविश्वास को त्याग भी दें तो सुबह सबेरे ही कुछ ऐसे संकेत मिले थे कि जैसे आपका सारा दिन किसी व्यर्थ के काम में उलझ गया है। अब इन सबसे उबरने का आसान तरीका यही है कि आप इन सब मामलों को यहीं छोड़कर किसी दूसरे कार्यक्षेत्र में अपने को कार्यरत रखें। हो सकता है शाम तक आपका मूड बदल जाए।

कुंभ :- आज के दिन आपको अपने करीयर से सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आप में से कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो अपने व्यवसायिक कार्यो को उलझनों के कारण नहीं सुलझा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा। शुभचिन्तकों के सहयोग से कार्यो की सफलता सुनिश्चित कर लें। मनोकामना पूर्ति का हर्ष होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी ओर आगे चलकर मनोवांछित लाभ मिलने से परिवार में आनन्द रहेगा।

मीन :- महत्वपूर्ण कार्य में अनावश्यक विलम्ब आएगा। कुछ तनाव भी कम हो सकते हैं। कुछ जरूरी कार्यो में इच्छित सफलता मिलने से आज आपका मानसिक सन्तुलन कायम रहेगा। आज अपने प्रियजनों और सहयोगियों को आप गिफट या उपहार देकर भी सम्मानित कर सकते हैं। हो सकता है आपके कार्यकर्ता आपके इस व्यवहार से ओर भी अधिक उत्साह से काम पर लग जाएं। और आगे चलकर आपकी कार्यक्षमता एवं कारोबार की स्थिति बेहतर होती जाए।

Posted by राजबीर सिंह at 6:33 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh