आज का राशिफल : 29 सितम्बर 2011


मेष :- सहयोगी अथवा मित्रगणों के कारण घर की सुख शांति में खलल पड़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र को विस्तार में लाने के लिए आपको नये कारोबारी लोगों की खोज करनी होगी। वैसे तो अभी आपके प्रतिस्पर्धी और विरोधी शान्त होकर बैठे हैं लेकिन यह भी ध्यान रखें कि कभी भी उनकी तरफ से झटका मिल सकता है। अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रगति और लाभ के लिए आपको हमेशा ही सजग और सतर्क होकर रहना पड़ेगा। इसी रणनीति से आपके विरोधी भी चौंक जायेंगे।

वृष :- किसी अकल्पित लाभ का हर्ष मिलेगा कामकाज की व्यस्तता से अधिक व्यय का भी क्षोभ रहेगा। आपके पास एक सद्बुद्धि के साथ साथ पर्याप्त धन और कार्य करने की ऊर्जा भी शामिल है जिसके बल पर आप अपने व्यापार या कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। ऊर्जा और धन दो ऐसे हथियार हैं जिनको बेहतर इस्तेमाल करने से सभी उद्यमी आज यश और सुख कमा रहे हैं आपको भी ऐसे लोगों का उदाहरण लेकर काम करना चाहिए , जो अपने काम पर लगातार जुटे ही रहते हैं।

मिथुन :- मौलिक कार्यों में व्यवधान आएगा और गृह चिन्ता भी होगी। आज के दिन आप किसी परिचित व्यक्ति के गहरे षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए एक ही रास्ता है कि आप कुछ देर के लिए अपने आपको संतुलित करके आगे की कार्रवाही के लिए किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लें। हो सकता है कोई कानूनी दावपेंच भी आपको अपनाना पड़े। वैसे भी जब मुसीबत सामने होती है तो व्यक्ति का आपा खोना सहज बात है।

कर्क :- अपनी परिसम्पत्ति को संभाल कर रखें , कहीं हानि हो जाये। कारोबार के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य है। लेकिन जमीन-जायदाद और ऋण, प्रतिभूति तथा शेयर बाजार के चक्कर में आप अपने को किसी समस्या में डाल सकते हैं। दोपहर के बाद कोई ठोस सलाह आपको मिल सकती है। और हिम्मत से काम करते हुए आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। कुछ अपने ही लोग आपके रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। लेकिन आप सहज होकर इन सब बातों पर गौर मत करें।

सिंह :- किसी से बहस या तकरार होने से लाभ मार्ग अवरुद्ध हो सकता है। आज के दिन आपके उत्साह और पराक्रम में विशेष वृद्धि हो रही है। आपके सामाजिक और राजनैतिक सम्पर्क सूत्र आगे के रास्ते को प्रशस्त बना रहे हैं। किसी कार्य विशेष में सफलता मिल जाने के बाद आपके हौसले और भी बढ़ जायेंगे। यदि आप मेहनत और ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ रहे हैं तो आपके लिए छोटी-मोटी रुकावटें कोई मायने नहीं रखती हैं। समय आने पर आप एक प्रखर और सफल व्यक्ति के रूप में आगे आयेंगे।

कन्या :- लाभ भी होगा और लाभदायक व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रबल होंगी। सुख-शांति भी बनी रहेगी। जिन मुद्दों पर आप काफी दिनों से चिन्तित थे, वहीं पर आज एकाएक ही एक नया मोड़ आने वाला है। आपके आत्मविश्वास में इस बदलाव से वृद्धि होगी। यदि आप किसी लम्बी दूरी की यात्रा तय करना चाहें तो उसके लिए भी यथावश्यक धन आदि का इन्तजाम हो जायेगा। घरेलू मामलों में अब आपकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही लेकिन इसका अर्थ यह भी नहीं है कि आप पूरी तरह उत्तरदायित्वहीन हो गये। समय आने पर इसका जवाब भी मिल जायेगा।

तुला :- कुछ समय के मनस्ताप को छोड़कर शेष समय लाभकारी होगा। किसी की मदद से समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी। जिन मामलों में आप काफी समय से उलझे हैं उनको सुलझाने में आपकी कार्यशैली निहायत ही मजबूत और प्रभावशाली है। ऐसे कार्यों को सफलतापूर्वक निपटाने में आपका उत्साह भी बढ़-चढ़ कर होगा। आपके स्वजन और परिजन भी आपकी इस उपलब्धि से गौरव महसूस करेंगे। फिलहाल आपके खर्चे कुछ बढ़ गये हैं लेकिन अगले चन्द दिनों में भी आपके बढते खर्च पर अंकुश लग जायेगा।

वृश्चिक :- बार-बार निराशा असफलता और कार्यक्षेत्र बदल देने से आपके मन में कुछ हीन भावना सकती है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। खर्चे बढ़ने से आपके मनोरंजन और शौक की गतिविधियां भी कुछ कम हो गई हैं। इन सबके बीच आपके अपनों के व्यवहार से ही पीड़ित होना पड़ेगा। अपने कार्यक्षेत्र का सही लेखा जोखा रखें। कोई भी बात लोगों की नजर में गलत ढंग से नहीं आनी चाहिए अन्यथा कुछ सामाजिक अभियोग भी आप पर लगाये जा सकते हैं।

धनु :- कुछ असमंजस के कारण लाभ मार्ग में व्यवधान और विलम्ब आड़े आएगा। परिश्रम पूर्ण चेष्टाओं का शुभ परिणाम निकलेगा। आपके अध्ययन मनन और स्वाध्याय के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। अपने भाग्य की उन्नति के लिए आप काफी समय से प्रयासरत रहे। आज वह समय गया है जब आपके सौभाग्य का द्वार खुल रहा है। कोई उपहार या उपलब्धि का प्रमाण पत्र भी आपके हाथों में जायेगा। अपने बुद्धिबल से आप व्यापार या कार्यक्षेत्र में एक लोकप्रिय छवि के मालिक बन सकते हैं।

मकर :- निकट की यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कुछ घरेलू मामले तनाव के कारण बन सकते हैं। काफी समय तक इधर-उधर भटकने के बाद अब आपको अपने कार्यक्षेत्र की असली दुनिया में आने का वक्त मिल रहा है। जहां तक हो सके न्यायालय और कानून के मामलों को पहले निपटा लें। कुछ दुविधाएं और असमंजस वाले कार्य क्षेत्र अभी आपको और झेलने हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप इस प्रकार की उलझनों से मुक्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके अपने विश्वासपात्र लोगों को खिलाफ नहीं होने दें। साम, दाम, दण्ड, भेद से काम निकालें।

कुंभ :- लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा शत्रुओं के षडयन्त्र विफल होंगे। आज के दिन आप अपने काम-काज से अधिक मान-प्रतिष्ठा के चक्कर में पड़ सकते हैं। एकाएक ही किसी सामाजिक उत्सव या धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों की इच्छा का भी आपको पालन करना होगा। किसी आवश्यक कार्य की पूर्ति के लिए छोटा-मोटा खर्च भी उठाना पड़ सकता है। जितना भी आप कर रहे हैं, वह सब एक जरूरी कर्म है।

मीन :- लाभ तो होगा परन्तु भावावेश के कारण वास्तविकता की जानकारी लेना भूलें। अन्यथा ग्लानि और क्षोभ भी पैदा होगा। जिस प्रकार से आप अब अपने काम पर डटे हुए हैं, उससे आपका मनोबल या मानसिक विकास पूरी तरह से हो रहा है। मानसिक विकास होने से ही मन की शान्ति प्राप्त होती है। आपको सन्तुष्टि भी तभी मिल पाती है, जब आप अपने काम में बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहे हों। आप जिस मेहनत से अब काम कर रहे हैं, उसे अगर पहले से ही अपना लेते तो नजारा कुछ और ही होता लेकिन देर आए, दुरुस्त आए।

Posted by राजबीर सिंह at 3:07 am.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh