फरीदाबाद : अपहृत लड़की बरामद, 3 पर रेप का केस दर्ज


हथीन के पास नागल जाट गांव से अगवा हुई लड़की को पुलिस ने दिघोट गांव से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की से तीन लोगों ने रेप किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि मेडिकल में भी हो गई। एक महीना पहले नागल जाट गांव से 17 वर्षीय लड़की को गांव के ही दो लोगों प्रवीण और अमित अपने साथ ले गए थे। उन्होंने उसके साथ रेप किया और मुडकटी चौक के पास छोड़कर चले गए। वहां से लड़की ने किसी तरह अपने गांव जाने के लिए ऑटो पकड़ा। रास्ते में दिघोट गांव का राजू उसे सहानुभूति जताकर अपने गांव ले गया। उसने भी उसके साथ रेप किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजू के घर छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी प्रवीण और अमित बीटेक के स्टूडेंट्स हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Posted by राजबीर सिंह at 10:50 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh