दिल्ली : गैस रिसाव से लगी आग में तीन की मौत
एन सी आर, क्षेत्रीय, ताजा खबरें 5:21 am
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में छह वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 8:30 बजे की है। रसोई गैस के सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। पुरानी दिल्ली के लालकुआं इलाके में स्थित घर के द्वितीय तल पर यह हादसा हुआ। मृतकों में 35 वर्षीय व्यक्ति उसकी 30 वर्षीया पत्नी और छह वर्षीय बच्चा शामिल है।

Posted by राजबीर सिंह
at 5:21 am.