संगीतकार ए.आर.रहमान को ‘पब्लिक च्वाइस अवॉर्ड’

नई दिल्ली। संगीतकार ए.आर.रहमान को डेनी बोयल की फिल्म ‘127 आवर्स’ में एक गीत ‘इफ आई राइज’ के लिए ‘पब्लिक च्वाइस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। बेल्जियम के जेंट शहर में वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी द्वारा यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है।

रहमान ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, "फिल्म ‘127 आवर्स’ के लिए पब्लिक च्वाइस अवार्ड देने के लिए प्रशंसकों और वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी को धन्यवाद करना चाहता हूं।"

वर्ल्ड साउंडट्रैक अकादमी ने शनिवार को 38वीं जेंट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अवसर पर वर्ष 2011 के विजेताओं के नाम की घोषणा की।

इसके पहले दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान फिल्म ‘ट्वाय स्टोरी-3’ में रैंडी न्यूमैन के गीत ‘वी बीलांग टूगेथर’ को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन आखिरकार यह पुरस्कार जीतने में रैंडी सफल रहे।

फिल्म ‘127 आवर्स’ डेनी बोयल द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म एक पर्वतारोही एरोन राल्सटन की सच्ची कहानी पर आधारित है।

Posted by राजबीर सिंह at 9:25 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh