Posted by राजबीर सिंह
ज्योतिष,
ताजा खबरें,
राशिफल
4:35 pm
मेष ( Aries):- जिस महत्वपूर्ण कार्य में लगातार बाधा आ रही थी, आज उस काम के बनने का दिन है। हो सकता है अभी भी आपको इस बात की शंका हो कि सफलता मिलेगी या नहीं। दोपहर बाद इस बात की तस्कीद हो जायेगी कि आप अपने वेंचर में कामयाब हैं। बस इसे सेलिब्रेट करने के लिए सांयकाल का समय भी अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकता है।
वृष ( Taurus):- आज किसी कारण आपकी जेब में पैसा नहीं टिक सकता है। कोई अर्जेंट डाक या मेल की प्रतीक्षा करनी भी जरूरी है। हो सकता है दोपहर बाद किसी बड़े आदमी या सेलिब्रेटी से भी आपकी मुलाकात करवाई जाये। इन सबके बीच आज की सारी दौड़-भाग आगे चलकर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव को जन्म देगी। बेहतर समय का उपयोग तत्काल करें।
मिथुन ( Gemini):- आज अपने ही कामकाज से उत्साहित रहेंगे। दूसरों की गिरती छवि के आगे आपकी पर्सनैलिटी कुछ ज्यादा ही असरदार नजर आ रही है। दोपहर बाद किसी आमंत्रण या महत्वपूर्ण सूचना से आपकी गतिविधि और भी हैक्टिक हो जाएगी। जितना हो सके उतना ही काम हाथ में लेना चाहिए अन्यथा गुडविल खराब होती है।
कर्क ( Cancer):- रिलेशनशिप यानि प्यार-प्रेम के मामले में अभी कुछ उलझनें आपके सामने रहेंगी। पैसे आदि के लेने - देन पर अभी कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा। किसी नये काम की शुरूआत के लिए आगे कदम बढ़ाना इस वक्त की मांग है। अपने सभी शुभचिंतकों को भी इन्फॉर्म कर दें , ताकि वे वक्त पर काम आ सकें।
सिंह ( Leo):- कई दिनों से लगातार मन्दी और धन की आवक पर रोक लगने से खिन्नता और उदासी का सामना करना पड़ रहा है। आज कुछ स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। दोपहर तक फाइनेंस की समस्या भी खत्म हो रही है और लाभदायक डील होने से भी फील गुड का माहौल बन रहा है। विशेष डिनर का आयोजन करना है।
कन्या ( Virgo):- आज आप किसी खास मसले पर अपने सीनियर्स या घर के बुजुर्गों से मशविरा कर सकते हैं। लोगों को दिखाने के लिए आपको अपने सभी दरवाजे खोलने होंगे। यदि कोई आपके अन्दर किसी विशेष रचनात्मक या क्रिएटिव अन्दाज को देख रहा हो तो यह उसके और आपके लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन आपने कोई शर्त नहीं लादनी होगी , अन्यथा काम बिगड़ जाएगा।
तुला ( Libra):- यदि आपको अपने ठोर - ठिकाने से कहीं दूर या विदेश में कारोबार या नौकरी का ऑफर मिल रहा है, तो इसके लिए स्वीकृति दे दें। वैसे भी ऐसे काम स्वीकृति के बाद भी लम्बा समय ले सकते हैं। इसके सम्पादन में आप सफल हो जाएंगे, जब आज से ही अपने बैक लॉग को क्लीयर करने में जुट जाएंगे।
वृश्चिक ( Scorpio):- यह समय ऐसा नहीं कि आप अपने प्रोग्राम में काट-छांट करें। एक बार कदम उठ जाने पर पीछे मुड़ना ठीक नहीं होगा। जिस दिशा में आप जा रहे हैं, वहां से आगे अब कोई ऑल्टरनेट नहीं है। अत : भरपूर ताकत लगा कर कार्य पूरा करने की सोचें और समय पर अपना कोटा पूरा कर देंगे, तो तभी आप विजयी कहलायेंगे। किसी नये मुददे पर पार्टनर या मित्र की सलाह का अनुसरण करना भी अनुचित नहीं। परन्तु यह सब आप तब ही कर सकते हैं, जब आपके पास फालतू समय हो।
धनु ( Sagittarius):- जल्दीबाजी से कभी-कभी फायदा भी होता है। यद्यपि आज पूरा दिन आपकी व्यस्तता कई प्रकार के झंझटों से भी भरी है , फिर भी जिस अन्दाज में भी आप अपने साजो - सामान का भी ख्याल रखें , चोर-उचक्कों की नजर आपके ऊपर हो सकती है। फोन कॉल या फैक्स आदि के जरिए दूरस्थ मित्रों या पार्टनर के सौदे का विचार कर लेंगे तो ठीक ही रहेगा।
मकर ( Capricorn):- किसी प्रतिबन्धित या सुरक्षा पूर्ण एरिया में प्रवेश करने से आपको परेशानी हो सकती है। यदि वाहन चला रहे हों , तो जल्दबाजी या हड़बड़ी से बचें। अगर कोई विचार अभी आपको उत्तेजित कर रहा है तो संयम रखें। सायंकाल तक मानसिक स्थिरता भी आ जाएगी और मिस्टेक करने से भी आप बच जाएंगे।
कुंभ ( Aquarius):- आज का दिन आप अपने घर - परिवार के बिखरे सदस्यों को एक करने में लगाएंगे और सारे दिन मेहमानदारी या आवभगत के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सायंकाल तक आपके हाथों से किसी विशेष गैदरिंग का आयोजन होगा या फिर कहीं पर बैठ कर रंगीन शाम का जायजा लिया जाएगा। फाइनेंस के मामले में ज्यादा चिन्तित न रहें। मदद मिल जाएगी।
मीन ( Pisces):- आपके और आपके चहेते के बीच किसी बात की गलत फहमी हो तो उसके लिए आप अपना पक्ष रखने की कोशिश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के चलते हो सकता है आपके किसी जरूरी काम में विलम्ब हो जाए। फिर भी आप अडवांस में ही अपने जरूरी काम निपटा लें। सायंकाल का समय जरूरी मीटिंग्स के लिए रिजर्व रखें।
Posted by राजबीर सिंह
ज्योतिष,
ताजा खबरें,
राशिफल
5:20 pm
मेष (Aries):- आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर मिल सकती है। थोड़ा-बहुत प्रयास करना जरूरी है इसके बल पर ही आपको इच्छित सफलता मिल जायेगी। आपके शुभचिंतकों और मित्रों का हार्दिक सहयोग आपके प्रति बना ही रहेगा। किसी छोटे-मोटे पुरस्कार या गिफ्ट आदि से भी आपकी खुशी बढ़ सकती है।
वृष (Taurus):- प्रात : काल के समय ही कुछ अच्छे उत्साहवर्धक समाचार आपको मिल जायेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में आपकी तरकीब कुछ आगे बढ़ सकती है। दोपहर बाद कोई अच्छा धनलाभ आपको होगा लेकिन अचानक ही किसी भारी व्यय का आ जाना भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
मिथुन ( Gemini ) :- आप आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। आपके रचनात्मक प्रयास में मनोवांछित सफलता मिलने की उम्मीद होगी। यदि कहीं आसपास की व्यवसायिक यात्रा आप कर रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। समाज में ख्याति और यश तथा लोप्रियता बढाने के लिए कुछ बेहतर काम भी आप करेंगे।
कर्क ( Cancer ) :- अपने व्यवसाय या रोजगार से संबंधित प्रयासों को पूरा करने में आज का दिन कुछ कठिनाई पैदा कर रहा है। यदि आप धैर्य और सब्र से काम लें तो आपके विरोधी और प्रतिद्वन्दी कुछ नरम पड़ सकते हैं। यह सब आपको सजग होकर देखना होगा कि कब सही मौका मिले और कब आप अपने आपको इनसे बाहर निकाल लायें।
सिंह ( Leo ) :- किसी अटके हुए सरकारी काम को निपटाने में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ और पैसा कमाने के लिए आप शेयर बाजार या सट्टा बाजार का सहारा लेना भी मुनासिब समझेंगे। लेकिन यह सब जोखिम और अनिश्चितता भरे हुए कदम हैं। जरूरी नहीं है कि आपको इन उपायों से कुछ प्राप्ति हो जाये लेकिन आपका ध्यान अगर नहीं हटा तो मामला दोतरफा हो सकता है।
कन्या ( Virgo ) :- यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज का दिन आपके लिए तारीफ हासिल करने योग्य है। आपके वरिष्ठ सहयोगी और अधिकारी आपको किसी पेचीदा काम को पूरा करने का मौका दे सकते हैं। आपके लिए ऐसा करना बहुत ही सरल और आसान रास्ता हो सकता है। और यही जोखिम आपके लिए एक बडा पुरस्कार लेकर आ सकता है।
तुला ( Libra ) :- किसी अज्ञात कारण से आज आपके मन की चिन्ता उभर सकती है। हो सकता है किसी परिजन या परिवार के सदस्य की डिमांड पूरी करने में आपको कुछ आर्थिक बोझ भी उठाना पड़े। कभी-कभी उलझनों के बीच में कोई समस्या अकस्मात ही सुलझ जाती है। ऐसा ही समय आज दोपहर बाद आपके लिए आ रहा है।
वृश्चिक ( Scorpio ) :- किसी घरेलू या सामाजिक काम के लिए आज के दिन आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। हो सकता है किसी मांगलिक कार्य को पूरा करने में आपका योगदान बहुमूल्य साबित हो या फिर किसी रोगी या अस्वस्थ व्यक्ति की सहायता करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। इन सबका प्रतिफल आपको तत्काल ही मिल जायेगा।
धनु ( Sagittarius ) :- यदि आप किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्था से जुड़े हुए काम या फिर अपने घर के रखरखाव के लिए किसी कारगर व्यक्ति को खोज रहे हैं तो उसके लिए दोपहर तक इन्तजार करना होगा। हो सकता है कोई योग्य व्यक्ति आपकी समस्याओं को एकसाथ ही सुलझाने में मददगार हो जाये। आपका जनसम्पर्क भी इस मामले में उपयोगी सिद्ध होगा।
मकर ( Capricorn ) :- अपनी शारीरिक और मानसिक इच्छापूर्ति के लिए आज आपको कोई अच्छा मौका मिलने वाला है। यदि आप किसी प्रेमी या रोमांस से जुड़े हैं तो अचानक ही आपकी मुलाकात एक सौगात में बदल सकती है। अपने कामकाज को छोड़कर आप मौजमस्ती का सहारा ले सकते हैं। लेकिन यह भी देखें कि इन सबका दुष्प्रभाव किसी तीसरे व्यक्ति पर तो नहीं पड़ रहा है।
कुंभ ( Aquarius ) :- किसी विरोधी या अप्रिय व्यक्ति से सुबह-सुबह ही मुलाकात या झड़प हो जाने से आज का दिन आपके लिए नीरस और बेकार साबित हो जाये यदि आप अपने आसपास के बिगड़े हुए काम को सुधारने के लिए कुछ समय निकाल लें तो ज्यादा अच्छा होगा अन्यथा आप सीधा ही अपने घर-परिवार का रुख करें।
मीन ( Pisces ) :- आज के दिन आपको काम बिगड़ जाने की उदासी और मन में खिन्नता हो सकती है। जिस बड़े काम को जल्द पूरा करने का आपने इरादा बनाया था, उसके बीच में कई प्रकार की रुकावटें आने से आपका उत्साह भंग हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। अपने ही लोग परेशानी और विवाद का करण बन सकते हैं।
Posted by राजबीर सिंह
ज्योतिष,
ताजा खबरें,
राशिफल
5:35 pm
मेष (Aries):- दूसरों के व्यवहार को सही रास्ते पर लाने के लिए आपकी युक्ति हमेशा ही कामयाब रहती है। आप हमेशा बदलाव और आधुनिक सोच का स्वागत करते हैं। यदि यही व्यवहार आपका अपने प्रति कायम रहा तो आगे चलकर आपको एक महान व्यक्ति की संज्ञा मिल सकती है। अभी से ही आप इसके लिए तैयार रहें।
वृष (Taurus):- यदि कुछ उपयोगी तत्व और लोग आपसे विपरीत व्यवहार रखते हुए आपके कामकाज में दखल दे रहे हैं तो आज का दिन इस प्रकार के दिक्कतों को दूर करने में सहायक हो रहा है। उनके साथ संवाद स्थापित करने में आपकी सूझ - बूझ बहुत ही उच्च कोटि की है। यदि इन सब बातों पर आप अपना प्रभाव छोड़ दें तो प्रगति का रास्ता आपके सामने तत्काल ही खुल जायेगा।
मिथुन ( Gemini ) :- आज आपको अपने कामकाज में एक नया जोश भरने की जरूरत है। आपके सहयोगी और सहकर्मी भी इस बात को लेकर काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में यदि आप इस प्रकार की रणनीति को नहीं अपनायेंगे तो आप दूसरों के मुकाबले काफी पीछे रह जायेंगे।
कर्क ( Cancer ) :- कुछ समस्याएं हैं जो आपके निजी और व्यावसायिक जीवन से जुड़ी हुई हो सकती हैं। लेकिन आपको अपने रवैये में सुधार लाना होगा। ऐसी सोच और संवाद क्षमता और कूटनीति भी इस मामले में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यदि आप इस प्रकार से नहीं चलते हैं तो आपकी प्रगति धीमी हो सकती है।
सिंह ( Leo ) :- आज के दिन आपके लिए अपने व्यवसाय और कामकाज का दायरा बढ़ाने में मदद कर रहा है। यह दायरा आपकी तरक्की के लिए बहुत जरूरी है। जहां तक संभव है थोड़ा-बहुत फेरबदल करने के बाद आप एक नये सिस्टम से अवगत हो जाएंगे। आज के समय में व्यापार में तरक्की का सबसे सुगम तरीका यही है।
कन्या ( Virgo ) :- व्यापार या कारोबार में किसी नई चीज पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा। लेकिन यह भी आवश्यक है कि आपको अपना आत्मविश्वास और पूरी लगन का परिचय देना होगा। यदि आप मन से इधर-उधर भटक रहे हैं तो यह संभव नहीं होगा कि आप किसी जटिल काम को समय पर पूरा करने का बीड़ा उठाएं।
तुला ( Libra ) :- आपके अन्दर जो ज्ञान और आत्मविश्वास है उसके बल पर आज आप अपनी छवि को सुधारने में कामयाब हो सकते हैं। आप अपने प्रियजनों परिवार के सदस्यों और कार्य स्थल के कार्यकर्ताओं का विश्वास पाने में हमेशा सफल रहे हैं। यही युक्ति और तरकीब आपके लिए तरक्की की सीढ़ी बन सकती है।
वृश्चिक ( Scorpio ) :- कुछ अज्ञात और अस्वाभाविक परिस्थितियां आपके आगे पैदा होने वाली हैं। किसी खास परिस्थिति में आपको खुद ही ढलने की कोशिश करनी होगी। अगर कुछ परेशानी या कष्ट भी आए तो उस स्थिति को संभालने में अपने आपको मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है। इन बातों से ही सिद्ध होगा कि आप कितने कामयाब व्यक्ति हैं।
धनु ( Sagittarius ) :- इस दौर में आपका ध्यान आजकल अपने घर-परिवार, सम्पत्ति और जायदाद पर ज्यादा रहेगा। परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपकी चिन्ता बढ़ा रहा है। संभव है इसके लिए आपको कुछ आर्थिक उपाय भी करने पड़ें। जहां तक हो सकता है, आप सभी क्षेत्रों में तालमेल बिठाकर चलने में ही अपनी भलाई समझते हैं।
मकर ( Capricorn ) :- कोई सम्पत्ति से जुड़ी हुई समस्या को आप आज के दिन गम्भीरता से ले सकते हैं। यदि कोई सरकारी या कानूनी दांव-पेच है तो उसको निपटाने के लिए आपके पास बहुत सारे सम्पर्कसूत्र हैं। अगर आप ध्यान लगाकर इनको टटोलते हैं तो कुछ ही देर बाद आपको अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाएगा।
कुंभ ( Aquarius ) :- आज आपको अपने व्यवहार के बारे में एक नई रणनीति अपनानी होगी। अगर आप दूसरों को सही तौर-तरीके से काम करने के लिए राजी नहीं कर सकते हैं तो यही लगेगा कि आप अपने नेतृत्व में कमजोर पड़ते जा रहे हैं। इससे बेहतर तो यही है कि आप अपने आपको ऐसी जिम्मेवारी से अलग कर लें और यही सोच लें कि आपने एक नया रास्ता पकड़ लिया है।
मीन ( Pisces ) :- दूसरों को सुधारना आपके बस की बात नहीं है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही चुनौती आपको मिल सकती है। कई बार आप इस प्रकार के धर्मसंकट से निकलने में कामयाब रहे। अब भी अच्छा यही है कि वाद-विवाद और झगड़े से दूर रहें। ओर जहां तक हो सके अपने आपको भी दूसरों के बीच में सही साबित करने का उचित मौका ढूंढ लें।
Posted by राजबीर सिंह
ज्योतिष,
ताजा खबरें,
राशिफल
6:08 pm
मेष (Aries):- किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात होने पर आपको दिन बहुत रोमांटिक लगेगा। यदि इसके लिए आप अपना काम बन्द करके बाहर निकलने का प्रोग्राम बनायें तो फिर ऐसी जगह मीटिंग रखें जहां दूसरों की दखलअंदाजी न हो। हो सकता है इस दौरान कोई विरोधी आपसे आंखें दो - चार करके प्रेशर बनाने में कामयाब हो जाये।
वृष (Taurus):- घर के अन्दर बहस करने और किसी बात पर बवाल मचने से आज आप थोड़ा अपसेट रहेंगे। वैसे ऐसी स्थितियां घर या कार्यस्थल पर आती ही रहेंगी। बेहतर होगा आप अपने काम में बिजी रहें। दोपहर बाद कुछ मूड हल्का होगा और अचानक हो रहे फायदे से आपकी वर्तमान समस्या हल हो जाएगी। जूनियर्स पर नजर रखना जरूरी है।
मिथुन ( Gemini ) :- आज का दिन कुछ राहत देने वाला होगा किसी पुराने मसले को हल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। यह कोई सेंटिमेंटल अफेयर भी हो सकता है , जिसके स्पर्शमात्र से आप झनझना उठेंगे। रही बात कार्यस्थल के अनुकूलता की तो अपने जूनियर्स पर भरोसा रखें। रिलेशनशिप के मामले में शाम को कहीं मीटिंग या डिनर पर भी जाना पड़ सकता है , जो यादगार रहेगा।
कर्क ( Cancer ) :- हो सकता है कि आज आप केवल मनोरंजन या सैर-सपाटे के मूड में होंगे। यदि कोई वाहन मिल जाये , तो लम्बी आउटिंग भी दोपहर तक हो सकती है। जहां तक किसी बौद्धिक कार्य को पूरा करने का सवाल है, उसके लिए सीरियस होकर ही कुछ करना होगा। शाम को कुछ ऐसा इवेंट भी हो सकता है, जहां पर हाजिर होना आपके लिए जरूरी हो।
सिंह ( Leo ) :- दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जिस कार्यक्षेत्र से आप जुड़े हैं , वहां ऐसे लोगों से मुलाकात संभव है जिससे आपकी कोई बर्निंग प्रॉब्लम हल हो जाए। यदि दिल के तार किसी से जोड़ना चाहते हैं , तो फिर शाम का समय अच्छा है। रेस्तरां में समय गुजारने के लिए जेब भारी करनी भी बहुत जरूरी है। ताकि आपका मान बना रहे।
कन्या ( Virgo ) :- कामकाज की दशा सुधारने के लिए आपको आज कुछ नया सोचना है। वैसे जो भी प्रॉजेक्ट आपने हाथ में लिए हैं , उनमें सफलता तभी मिलेगी जब आप इसमें गंभीर होकर काम करेंगे। लेकिन कुछ परेशान भी हो सकते हैं। बहुत दिनों से अधर में लटका कोई लाभकारी प्रयोजन सिद्ध होगा। ठीक दोपहर में आपकी फोर्स इस अभियान में जुट सकती है , ताकि शाम तक रिजल्ट मिल सके।
तुला ( Libra ) :- आज अपनी हॉबी या शौक को कायम रखने के लिए दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। यदि किसी रचनात्मक कार्य की शुरुआत करनी है , तो फिर आप दिन का समय चुन सकते हैं। जहां ग्रह-नक्षत्रों का सवाल है , वे सभी आपके फेवर में हैं। वैसे आपके अपने चारों ओर ऐसी इमेज पैदा कर ली है कि कोई भी आपसे काम लेने के लिए लालायित रहता है।
वृश्चिक ( Scorpio ) :- आज आप समय पर अपना काम पूरा करना चाहते हैं तो फिर किसी जरूरी कार्य को टाल देना होगा। हो सकता है इस बीच कोई अनचाहा व्यक्ति आपके काम में व्यवधान पैदा करे जिसके चलते आप दूसरी जगह से मिलने वाले फायदे से वंचित हो सकते हैं। आप अपने कमिटमेंट को पूरा करते हैं लेकिन कभी कभी किसी काम का टलना फायदेमंद होता है।
धनु ( Sagittarius ) :- कभी किसी ऐसे काम को करने की इच्छा होती है, जिसे करने से मन को शांति और सुकून मिलता है। आज भी कुछ ऐसे ही वेलफेयर के काम में आपकी रुचि बढ़ेगी और समय निकालकर इसको सम्पन्न करने में मजा आयेगा। शाम के समय इस सिलसिले में आपकी चर्चा उन विशिष्ट लोगों के साथ होगी जिनके बल पर दुनियादारी टिकी है।
मकर ( Capricorn ) :- रोजमर्रा के काम में अधिक जद्दोजहद करना आपको अच्छा नहीं लगता। ऐसा प्रसंग आज के दिन भी आएगा जहां व्यवस्था बनाये रखने में आपको काफी माथापच्ची करनी होगी। यदि आप किसी वाहन की सवारी कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि इसके कल-पुर्जों की पहले जांच कर लें। कुछ क्लेशपूर्ण स्थिति घर में पैदा हो सकती है।
कुंभ ( Aquarius ) :- किसी से रिलेशन बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। इस दौरान अगर कोई लम्बा टूर अथवा बिजनेस टॉक का मौका मिले तो आप आंख बन्द करके इसे स्वीकार कर लें। हो सकता है ऐसे ही किसी अच्छे तालमेल से अपनी माली हालत सुधारने में सहायता मिल जाए। कागजातों को संभाल कर रखें।
मीन ( Pisces ) :- यदि आप किसी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं या फिर किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की बात सोच रहे हैं तो आज कुछ अच्छी खबरें ओर संदेश आपको मिलने वाले हैं। किसी कारोबार में लगे प्रतिनिधि से मुलाकात करनी फायदेमंद होगी , क्योंकि आपके साथ हुई मुलाकात उसके लिए भी कम फायदेमंद नहीं है।
2010-2011
आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved.
-
Designed by Gajender Singh