क्या ज़हीर की कमी को पूरा कर पाएंगे आरपी सिंह?
क्रिकेट 9:46 pm
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अभी तक न तो टीम इंडिया के बल्लेबाज कोई कमाल दिखा पाए हैं और न ही गेंदबाज अपनी लय में दिखाई दे रहे हैं. रही सही कसर उसके चोटिल खिलाड़ियों हरभजन सिंह, युवराज सिंह और जहीर खान ने पूरी कर दी है.
ऐसे में ज़हीर खान की जगह टीम इंडिया में चुने गए तेज गेंदबाज आरपी सिंह को इंग्लैंड में अपना दम दिखाना ही होगा. यह उनके लिए टीम में जगह बनाने का एक अच्छा मौका भी है.
आरपी ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की 6 पारियों में 12 विकेट लिए थे. लॉर्डस में उन्होंने पांच विकेट लिए थे, जो उनका अब तक का बेहतर प्रदर्शन है.
ऐसे में चुनौती यह है कि आर पी सिंह ने करीब तीन साल पहले अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला और सिंतबर 2008 में ही वनडे खेला था.
रिकार्ड की बात करें तो जहीर खान का टेस्ट और वनडे में बहतरीन रिकार्ड रहा है.
वहीं आरपी सिंह का टेस्ट करियर बहुत अच्छा नहीं रहा है. उन्हें 13 मैच की 24 पारियों में सिर्फ 40 विकेट ही प्राप्त हुए हैं, जो कि गेंदबाज की हैसियत से बेहतर नहीं माना जा सकता है





