ब्लैकबेरी मैसेंजर सर्विस, ट्विटर और फेसबुक पर 'अपमानजनक संदेश भेजे

ब्रिटेन पुलिस दंगाइयों के खिलाफ भी शिकंजा कसेगी जिन्होंने दंगों के दौरान ब्लैकबेरी मैसेंजर सर्विस, ट्विटर और फेसबुक पर 'अपमानजनक' और 'अनुचित’ संदेश भेजे.

स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि वह ऐसे सभी लोगों के खिलाफ धरपकड़ कर रही है.

गौरतलब है कि लंदन के टोटेनहम इलाके में 29 साल के युवक मार्क डगन की पुलिस की गोलीबारी में मौत के बाद दंगा भड़का था.

बीते तीन दिनों से यहां हिंसा और आगजनी का दौर चल रहा है.

दंगे की आग लंदन के अलावा बर्मिंघम, ब्रिस्टल और लीवरपूल जैसे शहरों तक फैल गई है.

बीती रात इन जगहों पर दंगाइयों ने लूटपाट और आगजनी की.

Posted by राजबीर सिंह at 9:43 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh