आज का राशिफल : 27 सितम्बर 2011


मेष :- दाम्पत्य सुख में विशेष वृद्धि होगी। पराक्रम पुरुषार्थ से ही आनन्द आएगा। आपके अन्दर आज एक नया उत्साह और काम करने का जज्बा कायम रहेगा। यही एक ऐसा तरीका है, जब आप एक साथ ही कई प्रकार के कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं। किसी कार्य विशेष में अच्छा लाभ मिलने से सब को ही खुशी होगी। अपनी इस खुशी को बांटने के लिए आप या तो लोगों का मुंह मीठा कराएं या फिर किसी दावत-भोज की तैयारी करें।

वृष :- सुख-साधनों में वृद्धि करने के प्रयास सार्थक होंगे। निकट दूर की यात्रा के प्रसंग भी आएंगे। कुछ ऐसे कारणों से आपका मन अशान्त और उदासीन रहेगा, जो कि आप पहले कभी भी सोच नहीं पाये। कार्यक्षेत्र में जिस काम को करने से आपकी ख्याति बढ़नी चाहिए थी और आपको उसका यश भी मिलना चाहिए था, वह आज भी संभव नहीं हो पाया है। इसके पीछे आपके विरोधियों और शत्रुओं का षड्यंत्र भी हो सकता है। लेकिन यह स्थिति अधिक समय तक जारी नहीं रहेगी। और वास्तविकता सामने आते ही आपको मनोबल पुन : कायम रहेगा।

मिथुन :- अच्छे कार्यों का सुफल तत्काल मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान और सामान्य जानकारी में वृद्धि होगी। कुछ जरूरी काम के रुक जाने से आज आपका मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि अपने ही लोगों का रूखा व्यवहार या विश्वासपात्र मित्र की बेरुखी। जो भी हो आप इस समस्या को सुलझाने के लिए कोई छोटा-मोटा सरल तरीका अपना सकते हैं। सांयकाल तक कुछ बदलाव जायेगा और हालात भी सुधरते हुए नजर आएंगे।

कर्क :- व्यवसाय अथवा आजीविका के मामले में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। अपने परिजनों और मित्रों की उपलब्धियों से आज आप प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। किसी और की सफलता इस वक्त आपकी अपनी सफलता हो सकती है। यदि आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी अब अवसर अनुकूल होता हुआ नजर रहा है। आप जो भी काम कर रहे हैं, वह सब एक रचनात्मक कार्य की श्रेणी में आता है। अपने प्रयास जारी रखें।

सिंह :- उत्कृष्ट पराक्रम का श्रेय मिलने से व्यवधान पैदा होंगे। मान-सम्मान को आघात पहुंचे, ऐसी चेष्टाएं करें। परिवार के छोटे सदस्यों और अपने शुभचिन्तकों के बर्ताव के कारण आज आपका मन कुछ हद तक चिन्ताग्रस्त रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में भी आप बहुत अधिक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। इन्हीं उलझनों के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। बेहतर होगा कि आप फिलहाल अपने मानसिक सन्तुलन को सुदृढ़ करें और किसी डाक्टर या वैद्य से मिलकर अपने गिरते स्वास्थ्य को सुधार कर आगे की रणनीति अपनाएं।

कन्या :- नाना प्रकार की सिद्धियां मन को हर्षित करेंगी। युक्तिसंगत प्रयासों का लाभदायी परिणाम मिलेगा। लगातार परिश्रम करने के बाद आज आपको अपने कार्यों में अभीष्ट सिद्धि का हर्ष मिल रहा है। आपके व्यक्तिगत जीवन में जो प्रेम और रोमांस का दौर चल रहा है उसमें भी कुछ प्रगाढता आयेगी। व्यापार या कार्यक्षेत्र में जो लोग आपकी सहायता करने से मुंह मोड़ लेते थे वे भी आपकी तरफ झुकते हुए नजर आयेंगे। यह सब आपके हुनर का कमाल है। अच्छे समय का सदुपयोग करें।

तुला :- निकट दूर की यात्राओं के प्रसंग बनेंगे और शुभ समाचार भी मिलेंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा होंगे और नष्ट भी हो जाएंगे। आपके द्वारा आज के दिन जो भी काम किए जा रहे हैं, उसमें आपका आत्म विश्वास और कुशल रणनीति का प्रदर्शन हो रहा है। दोपहर तक आपको इन्हीं जटिल कार्यों को सुलझाने में इच्छित सफलता मिल सकती है। कुछ सरकारी या कानून कोर्ट के मामले भी आपके पक्ष में हो सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नति के लिए छोटे-मोटे अवसर भी हाथ में आएंगे।

वृश्चिक :- व्यापार-व्यवसाय अथवा आजीविका के मामले में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आर्थिक लाभ में रुकावट आने से आज आपके मन में कुछ चिन्ता रहेगी। एक ओर जहां आप अपने निजी जीवन की समस्याओं से ग्रस्त हैं, दूसरी ओर आपके कारोबार का गिरता हुआ स्तर भी एक प्रश्न चिन्ह बनकर सामने रहा है। इन सबके बीच शत्रुओं द्वारा पैदा की जा रही परेशानी भी है। आप कोई ऐसा छोटा रास्ता अपनाना चाहते हैं जिससे सारे काम एक साथ ही बन जायें। लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है।

धनु :- सुखद घटना का इन्तजार रहेगा और व्यग्रता भी धीरे-धीरे कम होगी। कारोबार या आजीविका में रहे उतार-चढ़ाव के मद्देनजर आपको आज का दिन धैर्यपूर्वक व्यतीत करना होगा। जिस काम को करने के लिए आपकी सेवाओं को निर्धारित किया गया था, अब उस पर वरिष्ठ अधिकारियों का निर्णय बदल गया है। हो सकता है यह काम किसी ऐसे प्रतिद्वन्दी को मिल जाए, जो आपके लिए खतरा बना हुआ है। कारोबार और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली विघ्न बाधाएं अभी फिलहाल आपको संवेदनशील बनाए रखेंगी।

मकर :- कुछ बौद्धिक भ्रम स्वत : ही नष्ट होंगे और रचनात्मक कार्यों की मनोवृत्ति बनेगी। आज आपको थोड़े बहुत परिश्रम से ही किसी अच्छे लाभ की आशा रखनी होगी। दोपहर बाद आप कोई ऐसा शुभचिन्तक या दोस्त के सामने अपनी योजना को रख सकते हैं, जिसके चलते आगे कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सके। जहां तक जमा पूंजी का सवाल है उसके लिए सोच-विचार करने की जरूरत नहीं। कोई कोई मजबूत ठिकाना आपको मिल ही जाएगा।

कुंभ :- कुछ व्यक्तिगत मामलों में उलझनें बढ़ जाने से आज आपके मन में अस्थिरता रहेगी। हो सकता है आपके करियर में कुछ बदलाव या फेर-बदल की आशंका हो। जिन अधिकारियों का आपको समर्थन मिल रहा है, फिलहाल वे पर्दे के पीछे जाकर छुप गए हैं। यदि आप किसी कारोबार से जुड़े हैं तो वहां भी मनोवांछित सफलता नहीं मिलने के कारण बेचैनी बढ़ सकती है। जोखिम और रिस्क लेने की आपकी आदत नहीं है लेकिन इस वक्त आप इसके लिए भी तैयार रह सकते हैं।

मीन :- आरोग्य और तत्परता से पराक्रमों की ही वृद्धि होगी और लाभ मार्ग भी प्रशस्त होगा। कारोबार में अच्छे परिणाम मिलने के बावजूद अभी आपका मानसिक स्तर ज्यादा मजबूत नहीं हो पाया है। लेकिन आपको यह सोचकर चलना चाहिए कि रातोंरात कोई भी व्यक्ति बिजनेस में अमीर नहीं बन पाया है। जो कुछ भी आपने अभी तक प्राप्त किया है, वह भी लोगों के लिए एक उपलब्धि का केन्द्र बिन्दु बना हुआ है। रास्ते में जो व्यवधान और रुकावटें रही हैं, उनको हटाने के बाद आपने जो भी हासिल किया है, वह निहायत ही तारीफ के काबिल है।

Posted by राजबीर सिंह at 9:06 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh