आज का राशिफल : 1 नवम्बर 2011

मेष (Aries) :- काफी दिनों के बाद कुछ अच्छे धन लाभ का योग आज बन रहा है। हो सकता है आपके घर-परिवार में कोई व्यक्ति कुछ कड़वाहट और तनाव पैदा कर दे या फिर आपके घर के आस-पास कोई अनहोनी घटना आपको विचलित कर दे। परन्तु अगर आप अपने काम से काम रखें तो फायदा अवश्य होगा।

वृष(Taurus):- आर्थिक मामले में इस समय आपको बहुत ज्यादा चिन्तित होना पड़ सकता है। जिस प्रकार के दौर से आप गुजर रहे हैं उससे निपटने के लिए आपको अपनी जमा पूंजी भी खर्च करनी पड़ सकती है। कुछ ऐसा भी समय है कि आपके परिजन आपसे और भी ज्यादा डिमांड कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक इस स्थिति से छुटकारा पा सकते हैं।

मिथुन(Gemini):- कई प्रकार के शुभ और पाप ग्रह आपकी राशि से गुजर रहे हैं। जिन लोगों से आपका वास्ता पड़ रहा है उनके व्यवहार को देखकर कुछ हैरानी हो सकती है। आज के दिन भी कोई व्यक्ति आपको दिए गए वायदे से मुकर सकता है। कोई वैकल्पिक उपाय खोजना आपके लिए जरूरी होगा नहीं तो सारा खेल बिगड़ जाएगा।

कर्क(Cancer):- सम्पत्ति-जायदाद और रोजगार के मामले आपके लिए ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं। लेकिन आजकल कुछ ऐसा ही वातावरण बन रहा है, जब आपको इन तीनों मामलों पर बेहद गौर करना पड़ेगा। अगर आप अपने वर्तमान जीवन शैली को ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने घर के वातावरण को कुछ नया रूप दे सकते हैं। खर्च की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह(Leo):- कारोबार और व्यापार करना आपकी प्रकृति का एक विशेष अंग है। काफी समय के बाद कुछ ऐसा वातावरण बन रहा है कि आपको अब अपने कैरियर पर गम्भीरता से विचार करना होगा। आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेगा। कुछ अड़चनें जरूर हैं जो धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।

कन्या(Virgo):- इस समय रोमांस और प्रेम-प्रकरण आपके जीवन में कुछ खलबली पैदा कर सकते हैं। हो सकता है आप किसी ऐसे व्यक्ति से सम्बन्ध बना लें जो दूसरों के लिए एक परहेज हो सकता है। लेकिन दिल और दिमाग जहां दौड़ रहा है उसी दिशा में आपकी भी विचार शक्ति दौड़ने के लिए प्रेरित हो रही है। आगे पीछे सोचकर ही कदम बढ़ाएं।

तुला(Libra):- आज के दिन आपको किसी अप्रत्याशित लाभ या उपहार का फायदा हो सकता है। आपने पिछले दिनों कुछ ऐसे लोगों का भला किया है जो अब आपके किए गए एहसान को उतार देना चाहते हैं। डाक से अथवा फोन द्वारा कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है और सांयकाल तक आपको वस्त्र-आभूषण आदि का भी लाभ हो सकता है।

वृश्चिक(Scorpio):- कई प्रकार की दुश्चिंताएं और बुरे विचार आपको बार-बार उत्तेजित करते हैं। आप जिस व्यक्ति को अपना शत्रु समझ रहे हैं वास्तव में तो उसका आपके लिए बहुत ही आदर्शवादी दृष्टिकोण है। आपके सामने कुछ ऐसे चापलूस और मधुर चाटुकारिता करने वाले लोग हैं जो पीठ पीछे आपकी ही बुराई करते हैं। इन लोगों को पहचानना भी जरूरी है।

धनु(Sagittarius):- अपने कारोबार में और परिवार के सदस्यों या जीवन साथी के विषय में कुछ नई धारणाएं आज आपको उत्तेजित करेंगी। जहां तक हो सकता है आप संतुलन और शान्तिपूर्वक ही किसी वाद-विवाद को सुलझाने की चेष्टा करें। कुछ ऐसी बातें भी कभी-कभी मन को अशान्त कर देती हैं जिनका कोई सिर पैर या आधार नहीं होता है।

मकर(Capricorn):- काम-काज और घरेलू जीवन की विषमताएं आपको आज किसी रचनात्मक कार्य को करने में रोक नहीं सकती। अपने छोटे से दायरे के बीच आप जो कुछ भी आगे बढ़ने की चेष्टा कर रहे हैं उसके अच्छे परिणाम जल्दी ही मिलने वाले हैं। यदि आप इसी तरह से समय निकाल कर अपने विचारों का कार्यान्वयन करें तो ख्याति और यश आपको मिलता ही रहेगा।

कुंभ(Aquarius):- मंगल ग्रह आजकल आपके सभी पराक्रम भरे कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। आज का दिन यद्यपि आर्थिक मामलों के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है फिर भी आपकी दौड़-धूप का कोई ठोस नतीजा सांयकाल तक मिल सकता है। यदि आप अपने घर-परिवार के सदस्यों को भी अपने साथ लेकर चलें तो अच्छा रहेगा।

मीन(Pisces):- पिछले कई दिनों से आपके ऊपर खर्च का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। जहां से आपको मदद मिलने की संभावना थी उनके द्वारा भी कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से आपका बजट बिगड़ सकता है। यदि आप अपने कार्यक्रम को एक दो दिन टाल दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। जेब खर्च के लिए उधार लेना पड़ सकता है।

Posted by राजबीर सिंह at 6:29 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh