आज का राशिफल : 27 अक्टूबर 2011

मेष:- आज के दिन आप अपने किसी सामूहिक कार्य को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। यही नहीं किसी अच्छी टीम या समूह के बीच में खुद को नेतृत्व मिलने से आपका मन भी प्रफुल्लित रहेगा। घर-परिवार और समाज के बीच में एक केन्द्र बिन्दु बनने की आपकी हसरत पूरी हो जाएगी। इस प्रकार का दौर आपके लिए प्रगति देने वाला साबित होगा।

वृष:- अपने आसपास के दायरे में मेलजोल बढ़ाना आपकी प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। इस तरह से आप न केवल अपने समाज से जुड़ जाएंगे बल्कि कुछ ऐसी गतिविधियों में भी संलग्न रहेंगे जिससे आपको शान्ति मिलेगी। आपके आगे कई ऐसे मानवोपयोगी या जन-कल्याण के काम करेंगे जिनको संचालित करने में आपकी दक्षता जगजाहिर होगी। आज के युग में ऐसे कार्य करने से चारों तरफ यश और कीर्ति मिल सकती है।

मिथुन:- अपने रूख और व्यवहार में यदि आप थोड़ा सा बदलाव ले आएं तो आपकी परेशानियां एकाएक ही गायब हो सकती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आप इस बदले रूख से पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। हालांकि आपके कामकाज में सुधार की अभी बहुत गंजाइश बाकी है लेकिन धीमे-धीमे जो फर्क पड़ रहा है वह यह संकेत देता है कि तरक्की अवश्य होगी।

कर्क:- आज के दिन आपको अपने मांगलिक और आध्यात्मिक कार्यों को अमल में लाने की ज्यादा चिन्ता रहेगी। धर्म-कर्म पर अटूट विश्वास रखना आपके लिए जरूरी हो जाएगा। यदि आप मतलब परस्ती या निजी स्वार्थ से अलग हट जाएं तो आपका मानसिक सन्तुलन अपने आप ही कायम हो जाएगा। कुछ ऐसा भी महसूस होगा कि आप पहले से ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान साबित हो रहे हैं।

सिंह:- आज के दिन आपको अपने सामने खड़े किसी बड़ लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह रहेगा। अभी तक आपने दूसरों के लिए जो भी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है उसका परिणाम अब जाकर आपको मिल सकता है। इसलिए यह समय आराम करने का नहीं है। यही समझना होगा कि आज के दिन कुछ नई शुरुआत हो रही है।

कन्या:- आज के दिन आपको अपना ध्यान उन क्षेत्रों की तरफ मोड़ना होगा जिनसे आप कट गए थे। इनमें कुछ ऐसे लोग और शुभचिन्तक भी आते हैं जो काफी दिनों से आपके सम्पर्क में नहीं रहे। मनोरंजन, दावत पार्टी, सामाजिक मेल-जोल और छुटिटयां आदि में फिलहाल समय बर्बाद करने की गुंजाइश नहीं है। अगर यही सोच बनी रही तो आप जल्द ही प्रतिष्ठित हो जाएंगे।

तुला:- आज के दिन आपको अपने परिवार, जीवन साथी और बच्चों के प्रति भी दिलचस्पी लेनी होगी। हो सकता है कई दिनों से उनके आग्रह को टालने के लिए बाजार या शॉपिंग के लिए निकलना पड़ सकता है। हो सकता है ऐसा करना आपके लिए घरेलू जीवन की उस प्रगाढ़ता को नजदीक ले आए जिसके लिए आप काफी समय से लालयित रहे हैं।

वृश्चिक:- अपने कामकाज को सही तरीके से चलाने में आपको बहुत ही कन्ट्रोल और संयम से काम लेना होगा। यदि आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो समझदारी के साथ-साथ सावधानी भी बरतना शुरू कर दें। जहां आत्मनिर्भरता का सवाल है उसमें स्वतन्त्र रहने के लिए काफी लम्बे अर्से तक सक्रिय रहना जरूरी हो सकता है।

धनु:- आज के दिन आप अपने कामकाम को किसी नए तरीके से करने में जुट सकते हैं। घर पर किसी बजनेस या ऑफिस खोलने की शुरुआत हो सकती है। अपने काम में उपयोगी साजो-सामान की व्यवस्था करने हेतु किसी व्यक्ति विशेष से सम्पर्क करना लाभदायक होगा। कारोबार को आगे तक चलाने के लिए आपको निजी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

मकर:- किसी विशेष लक्ष्य में सफल नहीं हो पाने के कारण आज गुस्सा हो सकते हैं। हो सकता है कि अपने व्यक्तिगत दायरे में आपको किसी बाहरी व्यक्ति की दखल बर्दाश्त न हो। अचानक ही कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं भी सिर उठा सकती हैं। आपका कोई शुभचिन्तक या अभिन्न सहयोगी आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है।

कुंभ:- अपने भाग्य और कर्म पर विश्वास करने की आपको सख्त जरूरत है। इस विश्वास के अन्दर ध्यान, योग, तंत्र-मंत्र, प्रार्थना या पूजन के कार्य भी जुड़े हुए हैं। आपके शुभचिन्तकों की भी यही राय है कि इस प्रकार के अनुष्ठान करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। कोई तीर्थ यात्रा या धार्मिक यात्रा के अलावा आध्यात्म ज्ञान के लिए किसी संस्था से भी जुड़ सकते हैं।

मीन:- पिछले कई समय से दैनिक जीवन की शांति भंग होने से आप परेशान हैं। आपकी प्रवृत्ति कुछ ऐसी है कि आप एकान्त और शांतिमय रहने की तीव्र इच्छा लिए रहते हैं। इस वक्त कई प्रकार के शक, सवाल और दुविधाएं आपको घेर रही हैं। हो सकता है इन सबका निवारण करने में आपको आज कोई मार्ग दर्शक मिल जाए। आप ऐसे व्यक्ति की बात को अनसुनी न करें।

Posted by राजबीर सिंह at 8:13 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh