हर पंद्रह मिनट पर दौड़ेगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो



आंखो देखी न्यूज़ संवाददाता : दिल्ली मेट्रो के एक्सप्रेस हाइवे पर नियमित सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है.

उन्हें अब हर पंद्रह मिनट पर मेट्रो मिला करेगी.
इस मार्ग पर पीक आवर के दौरान यानी सुबह सात बजे से रात ग्यारह बजे तक पंद्रह मिनट पर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी.

इस लाइन का संचालन करने वाले रिलायंस इंफ्राकंसोर्टियम की इस महीने के अंत तक इस सेवा का पूरे दिन के लिए विस्तार करने की योजना है.

कनॉटप्लेस को हवाई अड्डे से जोड़ने वाले 23 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो मार्ग पर फिलहाल 20 मिनट पर के अंतराल पर ट्रेन मिलती थी.

दिल्ली मेट्रो संचालक पर ट्रेनों की बारंबारता बढ़ाने पर दबाव डाल रही थी.

मेट्रो को कनॉट प्लेस से हवाई अड्डा पहुंचने में 18 मिनट लगते है.

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें यात्रियों से भीड़भाड़ के समय के दौरान सेवा बढ़ाने का अनुरोध मिला था. हम पीक आवर के दौरान समयांतराल 15 मिनट कर खुश हैं.’

इस रूट पर प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं और उनमें से ज्यादातर विमानयात्री होते हैं.

इस मार्ग पर सुबह पांच बजे मेट्रो सेवा शुरू हो जाती है जो रात ग्यारह बजे तक चालू रहती है.

Posted by राजबीर सिंह at 5:58 am.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh