आज का राशिफल : 24 अक्टूबर 2011

मेष
आज खाने पीने में ज्यादा ध्यान दें। चालू या फास्ट फूड से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। जितना कमाएंगे उतना ही आज खर्च भी हो जाएगा। घर के सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है। किसी करीबी दोस्त से पुराने झगड़े निपटाने का दिन है। बिजनेस में दौड़ भाग की जरूरत है।

वृष
अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिलेगा। अपने प्रियजन से आज मिलन होगा। दिन भर उत्साह बना रहेगा। परिवार में सुख शांति भी बनी रहेगी। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, लेकिन अनुभव की सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। शाम को खुद पर पैसे खर्च करेंगे।

मिथुन
ऑफिस में काम धीरे धीरे करेंगे तो फायदा हो ही जाएगा। पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा और असरदार लोगों के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। मेहनत से किए गये काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। पैसों का नुकसान पूरा होगा, लेकिन इसका पक्का इंतजाम कर लें।

कर्क
बिजनेस और इंवेस्टमेंट में टेंशन पैदा होगी। खास लोगों से कॉन्ट्रैक्ट बढ़ेगा और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रुटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। इच्छाएं पूरी होंगी। किसी से भी जबर्दस्ती काम न करवाएं। इंतजार का फल मीठा होगा इसलिए धीरज रखने में ही समझदारी होगी।

सिंह
कुछ तनाव और टेंशन भरा दिन है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहा सुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से आपको सुकून मिलेगा। यंगस्टर्स को टीमवर्क का फायदा मिलेगा। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें। लिखा-पढी वाले मामले में फायदा होगा।

कन्या
अपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लम्बे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्टूडेंटस का दिल पढ़ाई में खूब लगेगा और नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। उन लोगों का दामन थामे रहें जो आप के लिए लम्बी रेस का घोड़ा साबित होंगे।

तुला
आज कुछ मेहनत के बाद काम बन जाएगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे पूरे चांस हैं अपने रोमांटिक पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम बेहद कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से फायदा मिलेगा। किसी से बहस और लेन-देन के कारण टेंशन न हो ऐसी कोशिश करें। दोस्तों और शुभचिंतकों से कुछ दूरी होगी। टेलिफोन और एसएमएस से बात बन सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन कामकाज के लिहाज से बेहद अच्छा है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार व्यक्ति पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। रुकावटें हटती जाएंगी। यात्रा होगी और ई-मेल खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। कोई नई बिजनेस डील होगी।

धनु
राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेकिन खान-पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर
छोटे-मोटे झगड़े पैदा होकर नष्ट हो जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। सीनियर सदस्यों तथा बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझने कम होंगी और बिजनेस में जोखिम उठाने से भी नहीं चूकेंगे। क्रिएटिव काम करने से आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पा लेंगे।

कुंभ
आज दोपहर तक पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। नए मकान और गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां सुलझ जाएंगी। कोइ खास व्यक्ति बिजनेस में फायदा पहुंचाएगा। किसी खास चीज के नष्ट या गुम होने का दुख हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको मदद की जरूरत हो सकती है। रोमांस के मामले में आज कामयाबी मिल सकती है।

मीन
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी होगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के सेवा भाव से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे। काम भी बनते हुए नजर आएंगे। संतान पक्ष की नौकरी की समस्या का समाधान होगा।

Posted by राजबीर सिंह at 5:59 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh