आज का पंचांग : 24 अक्टूबर 2011

24 अक्टूबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - त्रयोदशी

विशेष - धन तेरस

पूजन का मुहूर्त - सुबह 6.35 से 7.59 तक अमृत का चौघड़िया। सुबह 9.23 से 10.47 शुभ का चौघड़िया। सुबह 11.47 से 12.35 अभिजित मुहूर्त। दोपहर 1.35 से 2.59 तक चर का चौघड़िया। दोपहर 2.59 से शाम 5.47 लाभ व अमृत का चौघड़िया

कब, क्या खरीदें - सुबह 11.47 से 12.35 तक (सुबह 11.45 से 11.49 के मध्य का समय छोड़कर) अभिजित मुहूर्त में बहीखातों की खरीद, व्यावसायिक कार्य का शुभारंभ, वस्त्र, आभूषण, बर्तन आदि के लिए श्रेष्ठ हैं। दोपहर 1.35 से 2.59 तक चर एवं दोपहर 2.59 से 5.47 लाभ व अमृत के चौघड़िए में वस्त्र, आभूषण, बर्तन, वाहन खरीदारी श्रेष्ठ रहेगी। दोपहर 1.35 से 2.59 तक चर के चौघड़िए में नए वाहन का पूजन तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए श्रेष्ठ है।

नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी

सूर्योदय - 05:50

सूर्यास्त - 07:10

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र सिंह में, सूर्य तुला में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दूध का सेवन करके यात्रा करें।

किस दिशा में चोरी - पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, नहीं मिलेगी।

Posted by राजबीर सिंह at 5:56 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh