दीपावली के दिन (26 अक्टूबर) आठ बजे के बाद बंद रहेगी "मेट्रो सेवा"

दिल्ली मेट्रो रेल की सेवा दीपावली के दिन 26 अक्टूबर को आठ बजे के बाद बंद रहेगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. प्रवक्ता के अनुसार दीपावली के दिन सभी छह लाइनों पर आठ बजे के बाद मेट्रो रेल की सेवा बंद रहेगी.

सभी छह टर्मिनल लाईनों, दिलशादगार्डन, रिठाला, जहांगीरपुरी, हुडा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर.21, यमुना बैंक, वैशाली, इंद्रलोक, मुंडका, केन्द्रीय सचिवालय और बदरपुर मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो रेल रात आठ बजे तक ही मिलेगी.

दीपावली के दिन वैसे मेट्रो रेल सेवा सामान्य रुप से सुबह छह बजे से ही उपलब्ध होगी.

प्रवक्ता ने बताया कि भैया दूज को ध्यान में रखते हुए 28 अक्टूबर को व्यस्त घंटों में मेट्रो रेल की सेवा सुबह आठ बजे से रात साढे आठ बजे तक रहेगी.

इस दौरान 15 ट्रेनें जो सामानय रूप से दोपहर साढे बारह बजे से साढे चार बजे तक हटा ली जाती है. लगातार सेवा में बनी रहेगी. इससे दो सौ फेरे अधिक लगेंगे और कुल फेरो की संख्या 2700 हो जायेगी.

भैया दूज के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर गाईड लगाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर टिकट खिड़कियों की संख्या भी बढाई जायेगी. भैया दूज के दिन मेट्रो रेल सेवा सामान्य दिनों की तरह सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

Posted by राजबीर सिंह at 8:25 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh