बच्चों की जान की दुश्मन बनी उनकी मां

लंदन। मां अपने बच्चों की खुशहाली के लिए जान देने को तैयार रहती है, लेकिन यहां की सेन्थिया विलियम अपने बच्चों की ही जान की दुश्मन बन गई हैं। डाक्टरों की सख्त हिदायत के बावजूद भी वह अपने बच्चों को जंक फूड खिलाने से बाज नहीं आती।

हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह की मरीज सेन्थिया को गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी करके बचाया गया था। यह सर्जरी मोटापे को कम करने के लिए की जाती है। 48 साल की सेन्थिया का वजन एक समय में 150 किलोग्राम से ज्यादा हो गया था।

सेन्थिया ने अपने दोनों बच्चों जोसेफ [26], मैथ्यू [18] को फ्राइड चिकन और पिज्जा खिलाकर ही बड़ा किया है। इस समय दोनों का वजन एकसमान 191 किलोग्राम है, जो कभी 552 किलोग्राम था।

उन्होंने बताया,मैं जानती हूं, वसायुक्त भोजन उन्हें मार रहा है। यह मेरी ही गलती है, लेकिन मैं उन्हें नहीं रोक सकती। सेन्थिया कहती हैं, मेरे बच्चों का वजन कुछ ज्यादा है। वे ना ही तो कुछ काम कर सकते हैं और न ही लोगों से मिल सकते हैं। मैं उन्हें सिर्फ बहुत सारा खाना खिलाकर खुश रख सकती हूं और मैं यही कर रही हूं।

सेन्थिया अपने बच्चों को सुबह के नाश्ते में चाकलेट दूध के साथ छह बड़े क्रीमयुक्त डॉनट्स [एक प्रकार का मिष्ठान], फ्राइड चिकन देती हैं। दोपहर के भोजन में वे पास्ता खाते हैं। रात के खाने में हैमबर्गर और पोटेटो फ्राइज से उनकी भूख शांत होती है। खाने के बीच में स्नैक्स के रूप में दोनों चिप्स, पिज्जा, कुकीज, मिठाइयां खाते हैं जिसके साथ वे कई लीटर कोल्ड ड्रिंक पी जाते हैं

Posted by राजबीर सिंह at 6:31 am.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh