भारत में चल रहे विपणन कार्यक्रम को शेष विश्व में लागू करेगी कोका कोला

कोका कोला भारत में चल रहे विपणन कार्यक्रम को शेष विश्व में लागू करेगी.

अटलांटा की साफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनी कोका कोला ने कहा कि ‘फैंटा’ और ‘थम्स अप’ जैसे भारतीय विपणन अभियानों को विश्व के अन्य भागों में ले जाएंगे.

विज्ञापन से जुड़े समारोह में भाग लेने आए कोका कोला कंपनी के अधिकारी जोसेफ ट्रिपोडी ने कहा ‘फैंटा के विज्ञापन को वैश्विक स्तर का अभियान बनाने की कोशिश की जा रही है.

हमें यह करना होगा और दुनिया को दिखाना होगा कि यहां का प्रदर्शन अच्छा है तो बाकी दुनिया में यह कैसे किया जाए.’

Posted by राजबीर सिंह at 7:47 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh