अन्ना हजारे को हिरासत में





दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को हिरासत में ले लिया.



अन्ना मंगलवार से जेपी पार्क में लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अनशन आरम्भ करने वाले थे.

बताया जाता है कि अन्ना हजारे के साथ उनके प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

उनके साथ मनीष सिसोदिया और किरण बेदी को भी हिरासत में ले लिया गया।

राजघाट पर अन्ना-- तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अन्ना को हिरासत में लेकर घर से बाहर निकली. पुलिस अन्ना को इनोवा कार में लेकर जा रही है.

डीसीपी अशोक चांद ने अन्ना हजारे को मनाने की कोशिश की. अन्ना के नहीं मानने पर डीसीपी ने उन्हें हिरासत में लिया है.

अन्ना के साथ ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी हिरासत में ले लिया गया है.

अन्ना ने पुलिस से अनुरोध किया था कि वह उन्हें कहीं भी ले जाने से पहले राजघाट ले चले. उनकी इस मांग को पुलिस ने नहीं माना है.

यहां पर हजारों की संख्या में लोग का जनसैलाब जमा हो गया है. सभी लोग भारत माता की जय. अन्ना हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगा रहे हैं.

लोगों ने अन्ना की कार को घेर रखा है. पुलिस को उन्हें ले जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.



सिविल सोसायटी सदस्य किरण बेदी को भी राजघाट से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

उधर जे पी पार्क के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है. पूरा जे पी पार्क छावनी में तब्दील कर दिया गया है.



रात में 50 से ज्यादा अन्ना समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

अन्ना हजारे ने कहा जहां रोका वहीं से अन्शन शुरु होगा.

Posted by राजबीर सिंह at 2:38 am.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh