साप्ताहिक भविष्यफल : 30 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2011

मेष:- इस सप्ताह के आरंभ में किसी कारण से बनते हुए कार्यों में व्यवधान भी आ सकता है। यह समय आपके लिए काफी तनावपूर्ण और असुविधाजनक चल रहा है। सप्ताह के मध्य में ही घर के किसी प्रमुख सदस्य से आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप अपने काम पर जा रहे हैं तो रास्ते में भी कोई व्यक्ति आपके साथ वाद-विवाद खड़ा कर सकता है। इन समस्याओं से बचने का सीधा तरीका यही है कि आप शान्त रहें और अपने काम से काम रखें। अन्यथा सप्ताहांत में संकट में पड़ सकते हैं।

वृष:- इस सप्ताह के आरंभ में बौद्धिक कार्यों का निष्पादन हो जाएगा और काम-काज का विस्तार भी होगा। मन में अशांति और असुरक्षा के बावजूद आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। आपको अपने आप ही सभी झंझट दूर करने होंगे लेकिन जब आप फुर्सत में होंगे तो किसी अच्छे शुभ समाचार से आपका उत्साह और भी बढ़ जाएगा। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपके पुराने संबंध काम आएंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

मिथुन:- इस सप्ताह के आरंभ में न चाहते हुए भी झंझटों में फंसना पड़ सकता है। यह सप्ताह आपको बहुत ही कार्यव्यस्त रखेगा। काफी समय से चल रही दौड़-भाग और मेहनत के बावजूद सम्भावित लाभ नहीं मिलने तथा अधूरे काम के पूरे नहीं हो पाने के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परिश्रम करने के बावजूद सप्ताहांत के समय भी कुछ दौड़-भाग बढ़ सकती है। फिलहाल यही सोचकर सन्तोष करना है कि अभी समय अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन आगे चलकर सुधार आ जाएगा।

कर्क:- इस सप्ताह के आरंभ में जो भी करोगे उत्साह के साथ सम्पन्न हो जाएगा। यह सप्ताह आपके कारोबार और काम-काज के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। आपके सामाजिक और राजनैतिक प्रभाव क्षेत्र में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी नए नेतृत्व या कार्यक्षेत्र में आपकी पहुंच बन जाएगी। सप्ताह मध्य में यदि आप किसी मांगलिक या शुभकार्य का आयोजन कर रहे हैं तो उसकी सफलता भी आपके ही हाथ में आएगी। आंशिक धन लाभ के बावजूद सप्ताहांत में आपकी आर्थिक क्षमता सुखद रहेगी।

सिंह:- इस सप्ताह के आरंभ में परिवर्तनशील समय आ गया है अत: अवांछित वस्तु को बदल देना ही उचित होगा। कार्यक्षेत्र या व्यापार में महत्वपूर्ण काम समय पर बनते हुए नजर आएंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा मामूली खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपके अथक प्रयास और सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हाथ लग सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि कोई विरोधी आपके काम-काज में रुकावट डाले लेकिन इससे आपकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आएगा।

कन्या:- किसी से बहसबाजी न हो इस बात का ख्याल रखें। इस सप्ताह के आरंभ में सौभाग्य और कार्य सफलता आपको हर्षित करेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग कायम रहेगा। सप्ताह मध्य में दौड़-भाग और छोटी-मोटी यात्रा करने से आने वाले समय में अच्छे कारोबार के संकेत मिलेंगे। कोई नया काम करने की योजना भी सप्ताहांत तक फलीभूत हो सकती है। व्यर्थ के पचड़ों में नहीं पड़कर अपने जरूरी काम पूरे करें।

तुला:- इस सप्ताह के आरंभ में साधनों में कमी महसूस होगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। आपको व्यक्तिगत कार्यों के अलावा राजकीय और सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में मकान और वाहन आदि से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी मूल्यवान वस्तु वस्त्राभूषण की प्राप्ति भी आपको हो सकती है। देश-विदेश से अच्छे समाचार या उपहार आदि मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताहांत तक आपकी सुख-समृद्धि और मानसिक शांति में कई गुना वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक:- इस सप्ताह के आरंभ में संदेश पत्र के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने से खुशी होगी। चन्द्रमा के अनुकूल गोचर के बावजूद फिलहाल आपकी व्यक्तिगत समस्याएं कुछ चिन्ताएं पैदा कर सकती हैं। अपनी मौजूदा अर्थव्यवस्था को ठीक करने तथा मान-प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। सप्ताहांत में यदि आप कारोबार में सहयोगी या साझेदारी की योजना बना रहे हैं तो उस मामले में कुछ प्रगति हो सकती है लेकिन कोई भी कार्य करने से पहले उसके पक्ष और विपक्ष पर पूरी तरह सोच-विचार कर लें।

धनु:- इस सप्ताह के आरंभ में आंशिक धन लाभ की आशा में कहीं व्यय न हो जाए, इस बात का ध्यान रखें। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी यह सप्ताह आपके लिए सफलता का संकेत दे रहा है। सप्ताह मध्य में कुछ अच्छे काम बन जाने से तथा सन्तोषजनक धन प्राप्ति के कारण जरूरी खर्चे और जिम्मेदारी निपटाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप किसी गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं तो उसके लिए अभी थोड़ा समय और देना होगा। हो सकता है सप्ताहांत तक आपको आर्थिक संकट से या वचन भंग होने के कष्ट से मुकित मिल जाए।

मकर:- इस सप्ताह के आरंभ में आजीविका एवं व्यवसाय में अर्थ लाभ की उम्मीद रखें। फिलहाल आपके काम-काज में अस्थिरता और अनिश्चितता बनी रहेगी। आपके गिरते स्वास्थ्य के कारण आपके सगे संबंधियों को भी चिन्ता हो सकती है। बेहतर यही होगा कि फिलहाल आप सामर्थ्य के बाहर कोई काम न करें। जो भी आर्थिक दबाव या जरूरी खर्च आपके ऊपर आ रहे हैं उनके लिए किसी से सहयोग लेना आवश्यक होगा। हो सकता है सप्तहांत तक स्थिति सामान्य हो जाए और आपको इस दबाव से मुक्ति मिल जाए।

कुंभ:- सप्ताह के आरंभ में किसी प्रियजन से मुलाकात का उत्साह रहेगा। कोई कब तक आपकी मदद करेगा। इस सप्ताह अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों को सम्पन्न करने में आपको अपने परिजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह मध्य में आपके निजी दोस्त भी कुछ सकारात्मक रूख लेकर आपसे मिल सकते हैं। यथेष्ट लाभ के लिए जरूरी है कि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को पूरा करने की चेष्टा करें। सप्ताहांत तक निकट दूर की यात्रा संभव है।

मीन:- इस सप्ताह के आरंभ में वरिष्ठजनों या माता-पिता के प्रति उत्तरदायित्व पूरे करने का उपक्रम बनेगा। चन्द्रमा के अच्छे गोचर के अनुसार यह सप्ताह भी आपके लिए शुभफलदायक सिद्ध होगा। आपके सभी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस सप्ताह के मध्य में निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों और परिजनों के बीच आपकी ख्याति बढ़ेगी। सप्ताहांत तक कोई उच्च स्तर का राजनैतिक व्यक्ति भी आपको अपने सम्पर्क क्षेत्र में ला सकता है। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढें।

Posted by राजबीर सिंह at 7:49 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh