देशभर के कई इलाकों में तेज भूकंप के झटके, मेरठ में भी महसूस किया गया

नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान और दिल्ली में महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.8 रिएक्टर स्केल पर मापी गई है।

भूकंप का केन्द्र सिक्किम में था। सिक्किम में भूकंप का केन्द्र जमीन से 20 किलो मीटर नीचे बताया जा रहा है। गंगटोक से 64 किलोमोटर दूर भूकंप का केन्द्र था। सिक्किम के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है और फोन सेवा ठप हो गय़ा है। सिलीगुड़ी में भी फोन लाइन ठप हो गया है।

सिक्किम के आम नागरिकों के मुताबिक भूकंप से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिक्किम में दो बार कुछ समय के अंतराल पर झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से कई रास्ते बाधित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सिक्किम में अब भी लोग दहशत से घर से बाहर हैं। कई घरों के खिड़कियां टूट गई है। राहत और बचाव का काम जारी है। फिलहाल सिक्किम में हल्की बारिश हो रही है।

सबसे तेज झटके पश्चिम बंगाल और असम में महसूस किए गए। भूकंप के झटके शाम 6.10 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग डर के मारे अपने से बाहर निकल गए।

Posted by राजबीर सिंह at 7:08 am.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh