जम्मू: भाजपा ने 6 विधायकों को निष्कासित किया

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] ने अप्रैल में जम्मू एवं कश्मीर विधान परिषद चुनाव में पार्टी लाइन से परे जाकर मतदान करने वाले अपने छह विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि नई दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में शनिवार को यह फैसला लिया गया।

भाजपा को उस समय शर्मिदगी झेलनी पड़ी थी जब पार्टी द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बावजूद उसके सात विधायकों ने नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। भाजपा के उम्मीदवार ठाकुर रंजीत सिंह को केवल चार वोट मिले थे। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 11 थी।

इसके बाद पार्टी विधायक चमनलाल गुप्ता को मई में बर्खास्त कर दिया गया था। बाकी के छह विधायकों को पार्टी से निलम्बित किया गया था।

Posted by राजबीर सिंह at 11:16 pm.

ब्रेकिंग न्यूज़

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh